फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Electricity cut in half the city due to local fault, hue and cry for water

Gorakhpur News: लोकल फॉल्ट से आधे शहर में कटी बिजली, पानी के लिए मचा हाहाकार

Thu, 13 Jun 2024 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 13 Jun 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Electricity cut in half the city due to local fault, hue and cry for water
गोरखपुर। भीषण गर्मी में ओवरलोड हुए सिस्टम से लोकल फॉल्ट से बिजली आपूर्ति की व्यवस्था उपभोक्ताओं को परेशान कर रही है। लोकल फॉल्ट के कारण बुधवार को आधे शहर के लोग परेशान हुए, जबकि बिजली के बिना पानी का भी संकट हो गया। बिजली गुल होने से लोगों की दिनचर्या बदल गई है। जहां बिजली कटौती से पानी की किल्लत हुई, लेकिन नगर निगम के टैंकर भी पहुंचे। इस कारण लोग परेशान और आक्रोशित भी थे।
विज्ञापन


बक्शीपुर क्षेत्र में बुधवार को करीब 20 घरों के लोग बिजली के बिना बेहाल हो गए। दुर्गाबाड़ी क्षेत्र में मंगलवार भोर तीन बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और शाम 7 बजे पूरी तरह से बहाल हो सकी। करीब 17 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित हुई तो लोगों के घरों में पानी का संकट हो गया। इस कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई। इन्वर्टर बैठ गए हैं, जबकि मोबाइल भी जवाब दे गए। गर्मी से बेहाल लोग घरों से बाहर निकले तो पेड़ों की छांव में कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

जटाशंकर और जटेपुुर फीडर में अंडरग्राउंड केबल में खराबी आ गई है। रिपेयर के बाद भी हुमायूं चौक स्थित ट्रांसफार्मर लोड नहीं ले रहा था। शाम करीब पांच बजे बिजली आई, लेकिन 20 मिनट बाद ही फिर फॉल्ट हो गया। इस कारण भीषण गर्मी में लोग बिना नहाए ही रह गए, जबकि एसी, कूलर, पंखे जवाब दे चुके थे। लोगों ने पानी खरीदकर प्यास बुझाई। अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी ने बताया कि लोकल फॉल्ट के कारण बिजली का शटडाउन लिया गया था। हालांकि, इस दौरान कुछ क्षेत्रों को दूसरे फीडर से आपूर्ति आपूर्ति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद ने की नया फीडर बनाने की मांग
दिग्विजय नगर वार्ड के पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने मुख्य अभियंता वितरण पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को पत्र लिखकर तरंग ओवर ब्रिज के उत्तर दिशा से जुड़े मोहल्लों के लिए अलग फीडर के निर्माण की मांग की है। उन्होंने कहा कि महानगर के दुर्गाबाड़ी फीडर के अंतर्गत आने वाले मोहल्ले संत गाडगे मार्ग (धोबी गली), हड़हवा फाटक, हुमायूंपुर ( उत्तरी), लाजपत नगर, कबीर नगर, सकेत नगर, लोहिया नगर, मंशाबाग, सुभाषनगर आदि क्षेत्रों में लगातार घंटों बिजली कटौती हो रही है। भीषण गर्मी के मौसम में पूरी तरह त्रस्त हो चुके हैं।
जरूरत पर जवाब दे रही है बिजली
गर्मी में जब बिजली की अधिक जरूरत है तो ओवरलोड से लोकल फॉल्ट बढ़ गया है। बिजली के मरम्मत कार्याें के लिए भी हुई कटौती से लोग परेशान हुए। शाहपुर क्षेत्र में दोपहर 12 बजे मरम्मत कार्यों के लिए शटडाउन लिया गया। इस दौरान खरैया पोखरा, गीता वाटिका एवं एचएन सिंह फीडर की बिजली कटी तो लोग चार घंटे तक परेशान रहें। एफसीआई के गोरखनाथ फीडर में मरम्मत कार्य के लिए करीब पांच घंटे आपूर्ति बाधित रही। इंडस्ट्रियल स्टेट फीडर के रामनगर में फॉल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बशारतपुुर के रामजानकी नगर में ट्रांसफार्मर से धुंआ उठा और बिजली चली गई। वहां चार घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति बाधित रही। बिछिया रेलवे कॉलोनी में ट्रांसफार्मर होने से आपूर्ति ठप रही।

भीषण गर्मी में 17 घंटे बिजली कटौती हुई। इस कारण पूरे क्षेत्र में हाहाकार मच गया। पानी की टंकियां खाली हो गई, लेकिन नगर निगम से पानी का टैंकर भी नहीं आया। बिजली नहीं होने के कारण मैं आफिस नहीं जा पाया।
विवेक गुप्ता, हुमायुंयुर
रात में बिजली कटौती से नींद टूट गई, जबकि दिन भर बिजली आपूर्ति शुरू होने के इंतजार में बीत गया। दिन भर बिजली अधिकारी यही कहते रहे कि आधे घंटे में बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी, इसी इंतजार में पानी का टैंकर भी नहीं आया।
सतीश मौर्या, जन प्रिय विहार

एक तो भीषण गर्मी का मौसम ऊपर से या बेतहाशा बिजली कटौती ने दैनिक दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर दिया। किसी छोटी अनियमितता पर बिजली निगम उपभोक्ता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करता है, तो बिजली कटौती पर बिल की राशि कम की जानी चाहिए।

नंद लाल यादव, हड़हवा फाटक
भोर में 3:00 बजे से बिजली कटौती हो जाने से इनवर्टर का भी अब काम करना बंद कर दिया। एक सप्ताह के अंदर यह लगातार चौथी बार बड़ी कटौती है, जिससे आम नागरिक त्रस्त हो चुके हैं।
प्रमोद पांडेय, लाजपत नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed