{"_id":"6664efe625cc05dca1004c74","slug":"electricity-cut-at-many-places-due-to-cable-cut-and-transformer-failure-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-584171-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: केबल कटने और ट्रांसफार्मर खराब होने से कई जगहों पर कटी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: केबल कटने और ट्रांसफार्मर खराब होने से कई जगहों पर कटी बिजली
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर में बिजली फॉल्ट के कारण कई जगहों पर शनिवार को लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे स्टेशन रोड पर ट्रांसफार्मर में खराबी आने के कारण दुकानों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जबकि तारामंडल क्षेत्र में बुलडोजर से भूमिगत केबल कटने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई थी। स्टेशन रोड पर स्थित 250 केवीए के ट्रांसफार्मर में शनिवार को खराबी आ गई। इससे कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की आपूर्ति ठप हो गई। काफी प्रयास के बाद भी ट्रांसफार्मर ठीक न हुआ तो दूसरा ट्रांसफार्मर लगवाया गया, रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार रात करीब 12 बजे 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिर गया था।
लालडिग्गी क्षेत्र में शनिवार को बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित रही। तारामंडल क्षेत्र में शाम पांच बजे पाइप लाइन बिछाने के दौरान बुलडोजर ने भूमिगत केबल काट दिया। इससे तारामंडल उपकेंद्र से जुड़ा जीडीए ईस्ट फीडर बंद हो गया। फीडर बंद होने से 15 सौ से ज्यादा घरों की आपूर्ति ठप हो गई। गोलघर के एसडीओ ऐश्वर्य सिंह ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दूसरी सर्किट से आपूर्ति शुरू कराई गई।