{"_id":"5e5284858ebc3ef3d538e55d","slug":"electricity-corporation-will-starts-morning-red-campaign-and-end-aasaan-kist-yojana-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बकाएदारों के खिलाफ बिजली निगम का मॉर्निंग रेड अभियान, जल्द समाप्त होगी आसान किस्त योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाएदारों के खिलाफ बिजली निगम का मॉर्निंग रेड अभियान, जल्द समाप्त होगी आसान किस्त योजना
Mon, 24 Feb 2020 03:13 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 24 Feb 2020 03:13 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली निगम की चार किलोवाट तक घरेलू उपभोक्ता के बकाया बिजली बिल भुगतान के लिए आसान किस्त योजना की 29 फरवरी को समाप्त हो जाएगी। इस योजना में अभी तक चारों वितरण खंड में 15 हजार से अधिक बकाएदारों ने पंजीकरण कराया है। जबकि इस योजना का लक्ष्य लगभग 59 हजार उपभोक्ता है। बचे उपभोक्ताओं ने अगर तय समय में पंजीकरण नहीं कराया तो कार्रवाई संभव है।
योजना में अभी छह दिन बचे हैं। मुख्य अभियंता देवेंद्र सिंह ने बताया कि इस योजना में शहरी उपभोक्ताओं को 12 आसान किस्त व ग्रामीण उपभोक्ता को 24 आसान किस्त में बकाया अदा करना है। यह तिथि पहले 31 जनवरी तक के लिए बढ़ाई गई थी। उन्होंने कहा कि कम आय वाले उपभोक्ताओं को बिल की धनराशि अदा करने के लिए इस योजना को चलाया गया है।
बताया कि योजना में पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ता को बकाये के सरचार्ज में छूट मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ लेकर अपना बकाया समय से जमा कर दें। जिससे उन्हें विद्युत विच्छेदन आदि की समस्या से परेशानी न हो। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस योजना से जुड़ने की अपील की।

मार्च में शुरू होगा ऑपरेशन रेड
मुख्य अभियंता ने बताया कि मार्च में ऑपरेशन रेड अभियान शुरू किया जाएगा। आसान किस्त योजना में पंजीकरण नहीं कराने वालों के अलावा अन्य बकाएदारों पर भी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि एसडीओ स्तर पर सभी बकाएदारों की पहचान की जाएगी। विजिलेंस के साथ निगम की टीम मिलकर वसूली अभियान चलाएगी।