{"_id":"61ac8b38d87f393e3055429c","slug":"electricity-corporation-news-better-performing-meter-reader-in-billing-will-become-champion","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम: बिलिंग में बेहतर प्रदर्शन करने वाला मीटर रीडर बनेगा चैंपियन, किए जाएंगे पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम: बिलिंग में बेहतर प्रदर्शन करने वाला मीटर रीडर बनेगा चैंपियन, किए जाएंगे पुरस्कृत
Sun, 05 Dec 2021 03:19 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 05 Dec 2021 03:19 PM IST
सार
अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि अभी यह व्यवस्था कार्यालय से शुरू की गई है। इसके बाद खंड के अभियंताओं को प्रतिमाह अपने स्तर से क्षेत्र के मीटर रीडरों के काम की समीक्षा करनी होगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलिंग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मीटर रीडर को चैंपियन की पदवी दी जाएगी। बिजली निगम ने बेहतर प्रदर्शन के लिए मीटिर रीडरों को प्रोत्साहित करने के लिए यह योजना लागू की है। इसके तहत बेहतर प्रदर्शन करने वाले मीटर रीडर को पुरस्कृत भी किया जाएगा। शहरी क्षेत्र में कार्यरत सभी 104 मीटर रीडरों के काम (बिलिंग) का आकलन माह के अंत में होगा। उनके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें अधीक्षण अभियंता शहरी की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि अभी यह व्यवस्था कार्यालय से शुरू की गई है। इसके बाद खंड के अभियंताओं को प्रतिमाह अपने स्तर से क्षेत्र के मीटर रीडरों के काम की समीक्षा करनी होगी। उन्होंने बताया कि बिजली निगम ने बेंगलुरु की क्वैस क्रॉप कंपनी को बिलिंग की जिम्मेदारी दी है। शहरी क्षेत्र में प्रत्येक मीटर रीडर को दो हजार बिलिंग का लक्ष्य दिया गया है। पहली से लेकर अंतिम तारीख तक उनके कार्यों की समीक्षा होगी। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले रीडर को अगले महीने निगम चैंपियन पदवी से सम्मानित करेगा।
उन्होंने बताया कि कंपनी ने प्रोब बिलिंग की व्यवस्था भी शुरू की है। इसमें रीडर घर पर ही उपभोक्ताओं को बिल उपलब्ध कराने के साथ ही भुगतान भी करा सकेंगे। अधीक्षण अभियंता ने कहा कि उपभोक्ताओं तक समय से बिजली बिल नहीं पहुंचने से राजस्व की क्षति होती है। साथ ही उपभोक्ता भी बकायेदार बनता जाता है। नई व्यवस्था से इस समस्या का समाधान होगा।