{"_id":"5fc372804c560f30631f1048","slug":"electricity-consumer-active-on-online-bill-payment-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन भुगतान में बिजली उपभोक्ता आगे, यहां देखें आंकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन भुगतान में बिजली उपभोक्ता आगे, यहां देखें आंकड़े
Sun, 29 Nov 2020 03:35 PM IST
vivek shukla
रोहित सिंह, गोरखपुर।
रोहित सिंह, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 29 Nov 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में ऑनलाइन बिजली बिल के भुगतान में उपभोक्ताओं का रुझान बढ़ा है। आंकड़े इसकी तस्दीक कर रहे हैं। मार्च में जहां ऑनलाइन 6.50 करोड़ रुपये का भुगतान उपभोक्ताओं ने किया था, वहीं अब अक्तूबर में यह आंकड़ा 13.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
इससे निगम के कर्मचारियों के साथ उपभोक्ताओं को भी सहूलियत मिलती है। कोरोना के बीच निगम ने उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया था। हालांकि इस दौरान बिजली कार्यालयों के कैश काउंटर खुले थे। बावजूद इसके उपभोक्ताओं को ऑनलाइन भुगतान करना ही ज्यादा मुनासिब लगा। मार्च के बाद से ही लगातार उपभोक्ताओं की संख्या भी बढ़ती गई। मार्च में 22 हजार लोगों ने 6.50 करोड़ रुपये जमा कराए थे।
अप्रैल में 22500 लोगों ने 4.94 करोड़, मई में 23,400 लोगों ने 7.12 करोड़, जून में 28 हजार लोगों ने 11.16 करोड़, जुलाई में 29,001 लोगों ने 12.17 करोड़, अगस्त में 31,500 लोगों ने 13.06 करोड़ और सितंबर में 35 हजार लोगों ने 13.79 करोड़ ऑनलाइन बिजली बिल के मद में जमा कराए हैं। अक्तूबर में 33,937 हजार उपभोक्ताओं ने 13.75 करोड़ रुपये बिजली बिल ऑनलाइन जमा कराए हैं।

अक्तूबर महीने में बिजली बिल की गड़बड़ी के चलते कुछ उपभोक्ता ऑनलाइन बिल भुगतान नहीं कर सकें हैं। यही वजह है कि इस महीने में उपभोक्ताओं की संख्या पर इसका असर भी पड़ा है।
पिछले वर्ष जुलाई से लेकर दिसंबर महीने में अधिकतम 25 हजार लोगों ने ही ऑनलाइन बिजली बिल जमा कराए थे।
अधीक्षण अभियंता (शहरी) यूसी वर्मा ने बताया कि लॉकडाउन से उपभोक्ता ऑनलाइन भुगतान में रुचि दिखा रहे हैं। इससे बिल में गड़बड़ी की दिक्कत भी काफी कम आ रही होगी। साथ ही घर बैठे बिल जमा करने से बकाएदारी से भी बच जाएंगे। उन्होंने अधिक से अधिक उपभोक्ताओं से ऑनलाइन बिल भुगतान करने की अपील की।