फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Electricity consumer active on online bill payment in gorakhpur

ऑनलाइन भुगतान में बिजली उपभोक्ता आगे, यहां देखें आंकड़े

Sun, 29 Nov 2020 03:35 PM IST
vivek shukla रोहित सिंह, गोरखपुर।
रोहित सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 29 Nov 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
Electricity consumer active on online bill payment in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में ऑनलाइन बिजली बिल के भुगतान में उपभोक्ताओं का रुझान बढ़ा है। आंकड़े इसकी तस्दीक कर रहे हैं। मार्च में जहां ऑनलाइन 6.50 करोड़ रुपये का भुगतान उपभोक्ताओं ने किया था, वहीं अब अक्तूबर में यह आंकड़ा 13.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


इससे निगम के कर्मचारियों के साथ उपभोक्ताओं को भी सहूलियत मिलती है। कोरोना के बीच निगम ने उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया था। हालांकि इस दौरान बिजली कार्यालयों के कैश काउंटर खुले थे। बावजूद इसके उपभोक्ताओं को ऑनलाइन भुगतान करना ही ज्यादा मुनासिब लगा। मार्च के बाद से ही लगातार उपभोक्ताओं की संख्या भी बढ़ती गई। मार्च में 22 हजार लोगों ने 6.50 करोड़ रुपये जमा कराए थे।
विज्ञापन


अप्रैल में 22500 लोगों ने 4.94 करोड़, मई में 23,400 लोगों ने 7.12 करोड़, जून में 28 हजार लोगों ने 11.16 करोड़, जुलाई में 29,001 लोगों ने 12.17 करोड़, अगस्त में 31,500 लोगों ने 13.06 करोड़ और सितंबर में 35 हजार लोगों ने 13.79 करोड़ ऑनलाइन बिजली बिल के मद में जमा कराए हैं। अक्तूबर में 33,937 हजार उपभोक्ताओं ने 13.75 करोड़ रुपये बिजली बिल ऑनलाइन जमा कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्तूबर महीने में बिजली बिल की गड़बड़ी के चलते कुछ उपभोक्ता ऑनलाइन बिल भुगतान नहीं कर सकें हैं। यही वजह है कि इस महीने में उपभोक्ताओं की संख्या पर इसका असर भी पड़ा है।
पिछले वर्ष जुलाई से लेकर दिसंबर महीने में अधिकतम 25 हजार लोगों ने ही ऑनलाइन बिजली बिल जमा कराए थे।

अधीक्षण अभियंता (शहरी) यूसी वर्मा ने बताया कि लॉकडाउन से उपभोक्ता ऑनलाइन भुगतान में रुचि दिखा रहे हैं। इससे बिल में गड़बड़ी की दिक्कत भी काफी कम आ रही होगी। साथ ही घर बैठे बिल जमा करने से बकाएदारी से भी बच जाएंगे। उन्होंने अधिक से अधिक उपभोक्ताओं से ऑनलाइन बिल भुगतान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed