{"_id":"6678a0202b83e8bf540385b4","slug":"electrician-raped-a-five-year-old-after-finding-her-alone-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-598534-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सीसीटीवी फुटेज के सहारे कातिल की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सीसीटीवी फुटेज के सहारे कातिल की तलाश
विज्ञापन
इलाके के चचाई राम के सिवान में 19 जून को हुई अज्ञात महिला की हत्या के आरोपियों के करीब पुलिस पहुंच गई है। कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों में कई जगह महिला के साथ एक युवक बात करते दिखा है। पुलिस का मानना है कि इसी युवक ने गला दबाकर हत्या की होगी। पुलिस महिला की पहचान के लिए रविवार को उसकी फोटो बाजार और सवारी गाड़ियों पर चस्पा कराई है। साथ ही आस-पास के थाना क्षेत्र के प्रधानों के माध्यम से भी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस का मानना है कि पहचान होने पर केस खोलने में आसानी होगी। इसलिए उसकी फोटो उरुवा, सिकरीगंज, बेलघाट, बांसगांव, गोला बाजार के साथ ही अन्य जगहों पर भेजकर चस्पा कराई गई। वहीं, पहचान से पहले आरोपी पकड़ लिया जाता है तो उसके माध्यम से भी महिला के नाम, पता की जानकारी हो जाएगी। इस मामले को लेकर रविवार को भी उरुवा थाने में क्षेत्रीय प्रधानों और संभ्रांत लोगों की बैठक हुई। इसमें सीसीटीवी फुटेज दिखाकर पहचान कराने की कोशिश की गई।
केस नंबर वही, बदल जाएंगे वादी और गवाह
शनिवार को इस हत्याकांड में नया मोड आया। जिस महिला के शव की बांसगांव उस्का बाजार के रामसुमेर (60) ने पहचान कर दावा किया था कि वह उनकी पत्नी फूलमती (40) की है, उसे पुलिस झांसी से जिंदा वापस लेकर आई। पुलिस का कहना है कि रामसुमेर ने हत्या का केस दर्ज कराया था। अब इस मामले में केस नंबर वही रहेगा, बस वादी और गवाहों के नाम बदल जाएंगे।
विज्ञापन
रामसुमेर ने फूलमती के साथ 20 वर्ष गुजारे, इसके बाद भी उससे और उसके परिजनों से पहचान करने में इतनी बड़ी भूल कैसे हो गई, क्षेत्र में इसकी चर्चा है। रामसुमेर और फूलमती के दो बच्चे हैं। फूलमती और जिस महिला का शव मिला है, दोनों के चेहरे में भी काफी अंतर है।
ये हुई थी घटना
19 जून की सुबह उरुवा थाना क्षेत्र के चचाई राम के सिवान में अज्ञात महिला की हत्या कर फेंका गया शव मिला था। अर्द्धनग्न शव के आस-पास मिलीं दवाओं के साथ शराब की बोतलों को देखकर अनुमान लगाया गया था कि हैवानियत के बाद महिला की गला दबाकर हत्या की गई होगी। हालांकि पोस्टमार्टम में महिला की गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हो चुकी है।
पुलिस टीम घटना के खुलासे का प्रयास कर रही है। महिला की पहचान के लिए उसकी फोटो बाजारों और सवारी गाड़ियों पर चस्पा कराई जा रही है। बहुत जल्द घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
- जितेंद्र कुमार, एसपी दक्षिणी