फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Electric city bus fare increased, will have to pay one rupee more

Gorakhpur News: इलेक्ट्रिक सिटी बस का किराया बढ़ा, एक रुपये ज्यादा देना होगा किराया

Sun, 11 Jun 2023 06:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 06:21 AM IST
विज्ञापन
Electric city bus fare increased, will have to pay one rupee more
ई-बस - फोटो : अमर उजाला
 अब इलेक्ट्रिक बस के यात्रियों को एक रुपये ज्यादा किराया चुकाना होगा। किराए में यह बढ़ोतरी सरचार्ज के रूप में की गई है। इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। हाल फिलहाल में इलेक्ट्रिक बस के किराए में यह दूसरी बढ़ोतरी है।
विज्ञापन

पिछले महीने इलेक्ट्रिक बसों के न्यूनतम किराए में पांच रुपये की बढ़ोत्तरी की गई थी, इससे इलेक्ट्रिक बस से सफर करने वाले यात्री प्रभावित हुए थे। न्यूनतम किराया बढ़ने के एक महीने बाद ही एक बार फिर सरचार्ज के रूप में यात्रियों को एक रुपया ज्यादा चुकाना होगा। जिम्मेदार इसे सिटी बसों के टिकट पर अधिभार लगाने का उद्देश्य अलग- अलग स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) में लागू किराए में एकरूपता लाना है। बस संचालन समिति के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पीके तिवारी ने बताया कि किराए में बढ़ोत्तरी कर दी गई है। इसे लागू करा दिया गया है।
विज्ञापन


जल्द मिलेंगे 25 और बसें
जिले में एक से दूसरे छोर तक आवागमन करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। महानगर के बेड़े में जल्द ही और 25 इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी। बसों की संख्या बढ़ने के साथ मार्ग का भी विस्तार होगा। आने वाले दिनों में सहजनवां, कोनी, कौड़ीराममाअैर भटहट में भी बसों के लिए चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे। इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ने के साथ ही आसपास वाले तहसील मुख्यालय भी सीधे महानगर से जुड़ जाएंगे। वर्तमान में जिले के आठ रूटों पर 27 इलेक्ट्रिक बसें संचालित हो रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed