फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Electric buses charging station will be built in Gorakhpur

गोरखपुर: एक माह में बन जाएगा इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन, जानिए इसका रूट मैप

Fri, 26 Feb 2021 12:14 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 26 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Electric buses charging station will be built in Gorakhpur
इलेक्ट्रिक बसें - फोटो : amar ujala

गोरखपुर शहर में चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन अगले महीने तक बनकर तैयार हो जाएगा। शासन ने नगर निगम प्रशासन को इस चार्जिंग स्टेशन को 31 मार्च तक तैयार कर लेने का निर्देश दिया है। नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह ने नगर निगम के चीफ इंजीनियर के साथ निर्माणाधीन इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन का निरीक्षण किया और काम में तेजी लाने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


शहर में इलेक्ट्रिक बसों में सफर करने का लुत्फ इसी साल मिलने की उम्मीद जगी है। नगरीय परिवहन प्रणाली के तहत शासन ने गोरखपुर शहर में 25 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की मंजूरी दी है। नगर निगम ने इसके लिए रूट तय कर दिए हैं। वहीं बसों की चार्जिंग के लिए जंगल बहादुर अली, महेसरा में चार्जिंग स्टेशन बनाने का काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


चीफ इंजीनियर सुरेश चंद ने कहा कि जंगल बहादुर अली महेसरा में करीब 6246 वर्ग मीटर एरिया में 11.43 करोड़ रुपये की लागत से चार्जिंग स्टेशन बनाया जा रहा है। इसमें 5.59 करोड़ रुपये बिजली का कनेक्शन भी शामिल है। शासन ने 31 मार्च तक पूरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

नगर निगम ने बसों के लिए तैयार किए हैं दो रूट

निर्धारित दो रूटों पर 12-13 बसें सुबह सात से रात के नौ बजे तक चलाई जाएंगी। स्टॉपेज भी तय कर दिए गए हैं। जिस स्टॉपेज पर बस शेल्टर नहीं हैं, वहां बनवाया जाएगा। अगले चरण में बसों की संख्या में इजाफा होगा।

रानीडीहा- काली मंदिर- झुंगिया (रूट-1)
रानीडीहा तिराहा, एमएमएमयूटी, कूड़ाघाट, गुरुंग तिराहा, आरकेबीके, मोहद्दीपुर चौराहा, विश्वविद्यालय चौराहा, रोडवेज बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, यातायात तिराहा, काली मंदिर, पटेल चौराहा, धर्मशाला फ्लाईओवर, असुरन चौक, एचएन सिंह चौराहा, राप्तीनगर चौराहा, खजांची चौराहा, मुगलहा पेट्रोल पंप, मेडिकल कॉलेज, झुंगिया गेट, झुंगिया चौराहा तक।

नौसड़-धर्मशाला-महेसरा(रूट-2)
नौसड़, खजनी रोड, ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी, महेवा मंडी, रुस्तमपुर, दाउदपुर, पैडलेगंज, छात्रसंघ चौराहा, विश्वविद्यालय चौराहा, रोडवेज बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, यातायात तिराहा, धर्मशाला बाजार चौराहा, तरंग क्रासिंग, गोरखनाथ फ्लाईओवर, गोरखनाथ थाना, गोरखनाथ चिकित्सालय, इंडस्ट्रियल स्टेट रोड, बरगदवा तिराहा, महेसरा डिपो तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed