फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Electric bus will soon be available on Chaurichaura and Barhalganj routes

खुशखबर: जल्द ही चौरीचौरा व बड़हलगंज रूट पर मिलेगा इलेक्ट्रिक बस से सफर का आनंद, तैयारी शुरू

Mon, 05 Jun 2023 04:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 05 Jun 2023 04:39 PM IST
सार

इलेक्ट्रिक बस डिपो मैनेजर केके मिश्रा ने कहा कि गोरखपुर जिले के ग्रामीणों की सहूलियत के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक बस चलाई जा रही है। नई बसें आने के बाद रूट का विस्तार किया जाएगा। चार्जिंग स्टेशन भी बनाने की कवायद चल रही है।

विज्ञापन
Electric bus will soon be available on Chaurichaura and Barhalganj routes
इलेक्ट्रिक बस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जल्द ही कुछ और ग्रामीण इलाकों से इलेक्ट्रिक बसों में सफर का आनंद मिलने वाला है। भटहट, पिपराइच, कौड़ीराम और सहजनवां के बाद इलेक्ट्रिक बस संचालन समिति अब चौरीचौरा, गोला और बड़हलगंज के लिए भी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने की तैयारी में है।

विज्ञापन


महानगर के आठ रूटों पर 27 इलेक्ट्रिक बसें संचालित हैं। उम्मीद है कि इसी महीने शहर को 25 और इलेक्ट्रिक बसें मिल जाएंगी। इसके बाद बस रूट का विस्तार ग्रामीण इलाकों तक किया जाएगा। इससे शहर से ग्रामीण रूटों पर जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


वहीं, शासन के निर्देश और यात्रियों की मांग पर इलेक्ट्रिक बस संचालन समिति ने महेसरा के बाद सहजनवां, कोनी, कौड़ीराम और भटहट में भी इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन बनाने की कवायद शुरू की है। कोनी में इसके लिए जमीन भी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर के गांवों में दरवाजों पर नहीं दिखती गाय-भैंस, दिखती हैं बस लग्जरी गाड़ियां


अभी रास्ते में चार्ज समाप्त होने के बाद बसों को महेसरा इलेक्ट्रिक बस स्टेशन जाना पड़ता है। ऐसे में बसों का संचालन प्रभावित होता है। इलेक्ट्रिक बसें एक बार फुल चार्ज होने पर 120 किमी तक चलती हैं।

इलेक्ट्रिक बस डिपो मैनेजर केके मिश्रा ने कहा कि गोरखपुर जिले के ग्रामीणों की सहूलियत के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक बस चलाई जा रही है। नई बसें आने के बाद रूट का विस्तार किया जाएगा। चार्जिंग स्टेशन भी बनाने की कवायद चल रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed