फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Electric bus operators did not get honorarium for five months

Gorakhpur News: इलेक्ट्रिक बस परिचालकों को पांच माह से नहीं मिला मानदेय

Fri, 28 Apr 2023 07:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 07:42 PM IST
विज्ञापन
Electric bus operators did not get honorarium for five months
- वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं परिचालक
विज्ञापन

- लखनऊ की कंपनी के माध्यम से आउटसोर्सिंग पर रखे गए हैं करीब 60 परिचालक
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। शहर की लाइफ लाइन बन चुकी इलेक्ट्रिक बसों के परिचालकों को पिछले पांच माह से वेतन नहीं मिला है। इससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
शहर के आठ रूटों पर 27 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन हो रहा है। प्रतिदिन लगभग नौ से 10 हजार लोग इससे सफर करते हैं। इन बसों के संचालन के लिए 4.30 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से लगभग 60 परिचालक तैनात हैं। हर दिन बसों से औसतन 1.60 लाख रुपये का किराया यात्रियाें से परिचालक वसूलते हैं। इलेक्ट्रॉनिक बसों के परिचालकों का आरोप है कि उन्हें पिछले पांच माह से मानदेय नहीं मिला है। इससे उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।
बता दें कि लखनऊ की वंशिका एचआर सर्विस प्राइवेट लिमिटेड इलेक्ट्रिक बसों में परिचालकों की नियुक्ति कर रही है। परिचालकों के मानदेय की दिक्कत सभी जगहों पर है। मंगलवार को वाराणसी में इलेक्ट्रिक बस सेवा के परिचालक चार माह से वेतन न मिलने से हड़ताल पर चले गए थे, अन्य शहरों में भी अब वही माहौल बनने लगा है।
विज्ञापन



वाराणसी के इलेक्ट्रिक बसों के परिचालकों को बुधवार को वंशिका एचआर सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने मानदेय दिया है। उम्मीद है कि सोमवार तक यहां भी परिचालकों का वेतन आ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- केके मिश्रा, प्रबंधक, इलेक्ट्रिक बस डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed