{"_id":"666b5cb7a42d78e47003e074","slug":"electric-ac-buses-will-also-run-for-basti-deoria-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-588594-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बस्ती-देवरिया के लिए भी चलेंगी इलेक्ट्रिक एसी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बस्ती-देवरिया के लिए भी चलेंगी इलेक्ट्रिक एसी बसें
Fri, 14 Jun 2024 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 14 Jun 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम जल्द ही गोरखपुर से बस्ती, देवरिया और महराजगंज जिले के लिए इलेक्ट्रिक एसी बसों का संचालन करने की तैयारी में है। इससे इन शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। गोरखपुर में भी सिटी एसी बसों की संख्या बढ़ सकती है। बसाें के मिलने का इंतजार है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है।
लोकसभा चुनाव समाप्त होते ही हर तरफ विकास कार्य रफ्तार पकड़ रही है। ऐसे में गोरखपुर वासियों को और भी इलेक्ट्रिक एसी बसों की सौगात कुछ ही समय में मिल सकती है। जिससे आसपास के जिलों के यात्री भी एसी बसों में यात्रा का आनन्द उठा सकेंगे। बताया जा रहा है कि लखनऊ से प्रदेश स्तर पर 14 जून को लगभग पांच हजार इलेक्ट्रिक एसी बसों के लिए टेंडर होेने वाला है। ये बसें डीजल बसों की जगह लेंगी। अनुबंध के आधार पर इसे प्रदेश के विभिन्न जिलों में चलवाने की योजना है। इन बसों की मेंटेनेंस वाहन स्वामी कराएंगे। चालक बस मालिक को ही रखना है। परिचालक भी रखने का अधिकार बस मालिक को होगा। उम्मीद की जा रही है कि इन पांच हजार बसों में से कुछ गोरखपुर जिले के हिस्से में भी आ सकती हैं। इससे देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, बड़हलगंंज इत्यादि क्षेत्रोें में यात्रियों काे इलेक्ट्रिक एसी बसों की सुविधा मिलेगी।
परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि टेंडर होने की जानकारी है। गोरखपुर को सौ इलेक्ट्रिक एसी बसों की आवश्यकता है। वर्तमान में 25 इलेक्ट्रिक बसें शहर व देहात में चल रही हैं। सीएम सिटी होने के कारण उम्मीद है कि यहां भी नई बसें मिलेंगी। तब जिस रूट पर बसों की आवश्यकता ज्यादा होगी वहां इन्हें चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसका किराया एसी बसों के जितना ही होगा।