फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   election,up vidhan sabha

विधानसभा चुनाव में दम दिखाने की तैयारी में महिलाएं

Fri, 12 Nov 2021 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
election,up vidhan sabha
विधानसभा चुनाव में दम दिखाने की तैयारी में महिलाएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में महिलाएं चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के पास अब तक 15 से अधिक महिलाएं चुनाव लड़ने के लिए आवेदन कर चुकी हैं। इसमें पूर्व विधायक सहित राजनीतिक घरानों की महिलाएं भी शामिल हैं।
कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने की बात कह कर औरतों में उत्साह पैदा कर दिया है। यही वजह है कि बसपा, भाजपा, सपा, कांग्रेस और अन्य दलों से टिकट पाने के लिए महिलाएं प्रयास में जुट गईं हैं। सात विधानसभा क्षेत्रों में 50 से अधिक महिलाएं टिकट के लिए दावेदारी कर रही हैं, लेकिन करीब 15 महिलाओं की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।
विज्ञापन

अभी एक भी महिला विधायक नहीं
जिले में आंशिक समेत तीन लोकसभा और सात विधानसभा क्षेत्र हैं। वर्तमान में जिले की सातों विधानसभा सीटों में से किसी पर भी महिला विधायक नहीं हैं। नगर पालिका अध्यक्ष पद छोड़कर किसी भी महत्वपूर्ण पद पर कोई महिला आसीन नहीं है। वहीं, वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में दो महिलाएं मामूली वोटों के अंतर से चुनाव हार गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बरहज, रामपुर कारखाना, सलेमपुर से पांच से अधिक महिलाओं ने दावेदारी की है। पार्टी नेतृत्व अपने स्तर से गंभीरता से विचार करेगा।
- डॉ. दिलीप यादव, सपा जिलाध्यक्ष
रामपुर कारखाना, बरहज, सलेमपुर, भाटपारानी आदि विधानसभा क्षेत्रों से आठ से अधिक महिला दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं।
- डॉ. अंर्तयामी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष
- 15 नवंबर तक आवेदन करने की तिथि है। अभी देवरिया सदर, रामपुर कारखाना सहित कुछ विधानसभाओं के लिए महिलाओं के आवेदन आएं हैं। प्रदेश कार्यालय में भी कुछ महिलओं ने आवेदन किया है।
- रामजी गिरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष
रामपुर कारखाना सीट पहली पसंद
पार्टी सूत्रों के अनुसार, रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से चार, सपा से एक, कांग्रेस से एक और सर्वजन सनातन पार्टी से एक महिला टिकट पाने की कोशिश कर रही हैं। देवरिया सदर सीट से एक बड़े राजनीतिक घराने की महिला चुनाव लड़ना चाहती हैं। सलेमपुर से सपा से दो, भाजपा से एक, बरहज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से दो, सपा से दो महिलाएं चुनाव में दावेदारी कर रहीं हैं। भाटपाररानी से भाजपा से एक ब्लॉक प्रमुख भी टिकट मांग रही हैं।

---
22,71,227 कुल मतदाता, 10,45,043 महिला वोटर
जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या 2271227 है। इनमें से 1045043 महिला मतदाता हैं। पुरुष मतदाताओं की संख्या 1226104 है। रूद्रपुर विधानसभा में 145214, देवरिया सदर में 155368, पथरदेवा में 149465, रामपुर कारखाना में 156523, भाटपाररानी में 150071, सलेमपुर में 137367, बरहज में 1045043 महिला वोटरों की संख्या बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed