फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Election public meeting of Swami Prasad Omprakash and Sanjay in Chauri chaura

UP Election 2022: चौरीचौरा में स्वामी प्रसाद, ओमप्रकाश और संजय की चुनावी जनसभा कल, अखिलेश यादव भी करेंगे सभा

Thu, 24 Feb 2022 02:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 24 Feb 2022 02:32 PM IST
सार

सुबह 11 बजे से प्रस्तावित इस जनसभा के लिए पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने बुधवार को रामपुर रकबा पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Election public meeting of Swami Prasad Omprakash and Sanjay in Chauri chaura
Up Election 2022 - फोटो : Istock

विस्तार

समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय चौहान, 25 फरवरी को चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के रामपुर रकबा (मल्ल की छावनी ) में जनसभा करेंगे।
विज्ञापन


सुबह 11 बजे से प्रस्तावित इस जनसभा के लिए पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने बुधवार को रामपुर रकबा पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


25 फरवरी से एक मार्च के बीच सपा के कई बड़े नेताओं की जिले में ताबड़तोड़ सभा व रैलियां होंगी। 27 या 28 फरवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव यहां के सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के पक्ष में एक संयुक्त जनसभा कर वोटरों को साधने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दरमियान प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व्यासजी गौड़,  पूर्व मंत्री आरके चौधरी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रामआश्रय विश्वकर्मा की सभाएं होंगी। एक मार्च को राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार की भी जनसभा होगी। जल्द ही कार्यक्रम स्थल और दिन-समय को लेकर अंतिम मोहर लग जाएगी।


बता दें कि पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी को होना है। इसके 48 घंटे पहले 25 फरवरी की शाम वहां चुनाव प्रचार पर रोक लग जाएगी, जिसके बाद सभी स्टार प्रचारक गोरखपुर पहुंचने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed