{"_id":"61ac866afb267d530d5833e3","slug":"election-of-executive-committee-of-sadar-tehsil-sub-branch-of-uttar-pradesh-lekhpal-union-district-branch","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल संघ: कार्यकारिणी चुनाव के लिए मची खींचतान, जिलाध्यक्ष और जिला मंत्री ने घोषित की अलग-अलग तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल संघ: कार्यकारिणी चुनाव के लिए मची खींचतान, जिलाध्यक्ष और जिला मंत्री ने घोषित की अलग-अलग तारीख
Sun, 05 Dec 2021 02:59 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 05 Dec 2021 02:59 PM IST
सार
जिला अध्यक्ष रामकेवल सिंह का कहना है कि तहसील सदर के अध्यक्ष एवं मंत्री को निर्धारित तिथि पर चुनाव कराने को कहा गया था, लेकिन कार्यकाल पूरा होने पर चुनाव की मांग करने वाले लेखपालों को संगठन विरोधी कार्य करने का आरोप लगाकर पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
मतदान (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ जनपद शाखा की उपशाखा सदर तहसील की कार्यकारिणी की चुनाव को लेकर आपस में ही खींचतान मच गई है। जिलाध्यक्ष रामकेवल सिंह ने 10 दिसंबर को चुनाव की तिथि घोषित कर दी है, जबकि जिला मंत्री जगदीश प्रसाद का कहना है कि प्रदेश नेतृत्व ने चुनाव निरस्त कर दिया है। चुनाव की तिथि 10 दिसंबर नहीं, बल्कि 20 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है। जिलाध्यक्ष एवं मंत्री के परस्पर विपरीत बातों के कारण पूरे जिले के लेखपालों में भ्रम की स्थिति बन गई है।
जिला अध्यक्ष रामकेवल सिंह का कहना है कि तहसील सदर के अध्यक्ष एवं मंत्री को निर्धारित तिथि पर चुनाव कराने को कहा गया था, लेकिन कार्यकाल पूरा होने पर चुनाव की मांग करने वाले लेखपालों को संगठन विरोधी कार्य करने का आरोप लगाकर पत्र जारी कर दिया गया है। उन्हें अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इसलिए सदर की कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर चुनाव तिथि घोषित की गई है।
उधर, जिला मंत्री जगदीश प्रसाद का कहना है कि 25 नवंबर को ही पांच तहसीलों की कार्यकारिणी के चुनाव की तिथि घोषित की जा चुकी है। इसके अनुसार सदर तहसील में 20 जनवरी को चुनाव होना है। इस तिथि को प्रदेश नेतृत्व से भी अनुमोदन प्राप्त है। सभी तहसीलों में संघ के संविधान का पालन करते हुए चुनाव कराए जाएंगे। जिलाध्यक्ष की ओर से गलत तरीके से पत्र जारी किया गया है।