{"_id":"6457ee6301450ffaed0a2af6","slug":"election-campaign-news-gorakhpur-news-c-7-1-156139-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान की प्रक्रिया को बारीकी से सीखें पोलिंग पार्टियां : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान की प्रक्रिया को बारीकी से सीखें पोलिंग पार्टियां : सीडीओ
विज्ञापन
संतकबीरनगर। निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 11 मई को जनपद में मतदान होगा। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए रविवार को हीरालाल इंटर कॉलेज खलीलाबाद में पोलिंग पार्टी (पीठासीन/मतदान अधिकारी) को प्रशिक्षण दिया गया। दो पालियों में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में कुल 500 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का सीडीओ संत कुमार ने निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान 11 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। जिन्हें अब नौ मई को आयोजित दूसरे शिविर में प्रशिक्षण दिया जाएगा है। सीडीओ ने बताया कि अनुपस्थित मतदान कर्मचारी अगर नौ मई के शिविर में भी अनुपस्थित रहते हैं तो उनके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
एचआरआईसी में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में पोलिंग पार्टियों को मास्टर ट्रेनर ने पीपीटी पर सिलसिलेवार समझाते हुए बारीकी से प्रशिक्षण दिया। कॉलेज के अरविंद ऑडिटोरियम में फेसिलेटेशन सेंटर बनाया गया है, जिसमें अलग-अलग जनपद के सभी नगर पालिका सहित नगर पंचायतों में पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराने के लिए 08 पार्टियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी/ प्रभारी अधिकारी कार्मिक संत कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण करते हुए मतदान कार्मिकों से कहा कि इस प्रशिक्षण में आप सभी मतदान के दिन संपन्न कराई जाने वाली सभी प्रक्रियाओं एवं नियमों को बारीकी से समझ लें। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए पीठासीन अधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए मतदान प्रक्रिया के सैद्धांतिक और व्यावहारिक पहलू को गंभीरता से समझना जरूरी है।
सीडीओ ने मतदान कार्मिकों से कहा कि इस प्रशिक्षण में आप सभी मतपेटी को खोलना, बंद करना व सील करने की प्रक्रिया को विधिवत सीख लें, जिससे मतदान के समय कोई समस्या न आए।