फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Elders will not have to go bank give proof of living

गोरखपुर: जीवित का प्रमाण देने के लिए बुजुर्गों को नहीं जाना होगा बैंक, ऐसे बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

Tue, 05 Oct 2021 09:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 05 Oct 2021 09:10 AM IST
सार

सेवानिवृत्त बुजुर्गों को पेंशन पाने के लिए अभी तक बैंक या पोस्ट ऑफिस में व्यक्तिगत रूप से हाजिर होकर अपने जीवित होने का प्रमाण देना पड़ता था। यह प्रमाणपत्र बुजुर्ग घर बैठे ही बना सकते हैं और इसे जमा करवाने के लिए संबंधित बैंक भी नहीं जाना पड़ेगा।

विज्ञापन
Elders will not have to go bank give proof of living
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PIXABAY

विस्तार

गोरखपुर में वृद्धावस्था पेंशन पाने वाले 80 वर्ष से अधिक उम्र के सेवानिवृत्त बुजुर्गों को अब जीवित प्रमाणपत्र देने के लिए बैंक नहीं जाना पड़ेगा। घर बैठे ही एंड्रायड फोन या कंप्यूटर पर आधार सत्यापन के जरिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जारी होगा जो सीधे बैंक पेंशन खाते में अपडेट हो जाएगा।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त बुजुर्गों को पेंशन पाने के लिए अभी तक बैंक या पोस्ट ऑफिस में व्यक्तिगत रूप से हाजिर होकर अपने जीवित होने का प्रमाण देना पड़ता था। बुजुर्गों की समस्या को ध्यान में रखकर सरकार ने अब उन्हें डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की सहूलियत दी है। यह प्रमाणपत्र बुजुर्ग घर बैठे ही बना सकते हैं और इसे जमा करवाने के लिए संबंधित बैंक भी नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


एक अक्तूबर से शुरू हुई यह सुविधा फिलहाल 80 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्गों को मिलेगी। यह बुजुर्ग तीस नवंबर तक अपना डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र बना और अपडेट कर सकते हैं। 80 वर्ष से कम आयु के सेवानिवृत्त बुजुर्ग एक से तीस नवंबर के बीच अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा करवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह घर बैठे बनाएं डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

घर बैठे डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने के लिए एंड्रायड मोबाइल पर जीवन प्रमाण एप डाउनलोड करना होगा। विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम वाले कंप्यूटर पर जीवन प्रमाण की वेबसाइट पर भी प्रमाणपत्र बनवाया जा सकता है। यह एप यूआईडीएआई आधार सत्यापन पर काम करता है।

सेवानिवृत्त बुजुर्ग को एप में अपना नाम, विभाग, सेवानिवृत्ति तिथि और आधार नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद अंगुलियों की छाप के साथ बायोमेट्रिक सत्यापन कराना होगा। सत्यापन के साथ ही डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट का यूनिक नंबर जारी हो जाएगा। यह नंबर सेवानिवृत्त बुजुर्ग के बैंक खाते में अपडेट हो जाएगा और उनकी पेंशन राशि जारी होने लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed