फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Elders also same enthusiasm as youth to cast votes in UP Election

UP Election 2022: वोट डालने के लिए बुजुर्गों में भी युवकों जैसा उत्साह, 80 साल से अधिक उम्र के 61 हजार वोटर

Tue, 01 Mar 2022 12:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 01 Mar 2022 12:24 PM IST
सार

ददरी गांव के शंभू शाही की उम्र 90 साल की हो गई है। मुश्किल से पुरानी बातों को याद कर पाते हैं। शंभू बताते हैं कि वे हर चुनाव में वोट जरूर डालते हैं। इसी तरह कैंपियरगंज क्षेत्र के खजुरगांवा निवासी पियारे की उम्र करीब 90 साल की हो चुकी है।

विज्ञापन
Elders also same enthusiasm as youth to cast votes in UP Election
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आजाद भारत के पहले आम चुनाव से लेकर अब तक के हर चुनाव में मतदान करने वाले ददरी गांव के 90 वर्षीय शंभू शाही और खजुरगांवा टोला पंडितपुर निवासी नंद कुमार पांडेय इस बार भी मतदान को लेकर काफी उत्साहित हैं। इनका कहना है कि मतदान करके बहुत अच्छा लगता है। अब तक सभी चुनावों में वोट करता रहा हूं। इस बार भी करूंगा।

विज्ञापन


ददरी गांव के शंभू शाही की उम्र 90 साल की हो गई है। मुश्किल से पुरानी बातों को याद कर पाते हैं। शंभू बताते हैं कि वे हर चुनाव में वोट जरूर डालते हैं। इसी तरह कैंपियरगंज क्षेत्र के खजुरगांवा निवासी पियारे की उम्र करीब 90 साल की हो चुकी है। मध्य प्रदेश की किसी कोयला खदान में काम कर चुके पियारे ने 1962 के आम चुनाव में पहली बार वोट डाला था।
विज्ञापन


वह हर चुनाव में वोट डालने के लिए उत्साहित रहते हैं। इसी गांव के नंद कुमार पांडेय की उम्र करीब 85 साल है। वह भी मतदान के लिए काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि किसी अच्छे प्रत्याशी को वोट देकर अच्छा लगता है। हर किसी को अपने वोट का प्रयोग जरूर करना चाहिए। इन बुजुर्गों के शरीर में ताकत भले न हो, लेकिन वोट डालने के लिए गजब का उत्साह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

80 साल से अधिक उम्र के 61 हजार वोटर

जिले में 61,833 वोटर ऐसे हैं, जिनकी उम्र 80 साल से ऊपर है। इनमें कैंपियरगंज में 7397, पिपराइच में 6684, गोरखपुर ग्रामीण में 5344, गोरखपुर शहर में 5749, सहजनवां में 8070, खजनी में 7784, चौरीचौरा में 6307, बांसगांव में 8048, चिल्लूपार में 6450 मतदाता हैं। इनमें से कुछ ऐसे मतदाता हैं, जिन्होंने आजादी के बाद वर्ष 1952 में हुए पहले आम चुनाव में भी मतदान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed