Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Elderly Man Killed Eight Injured in Three Road Accidents Bikes Collide Car Rams Auto Rickshaw

गोरखपुर: तीन सड़क हादसों में बुजुर्ग की मौत, आठ घायल; बाइकें भिड़ीं, कार की टक्कर से पलटा ऑटो

Tue, 10 Nov 2026 12:26 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Tue, 10 Nov 2026 12:26 PM IST
सार

गोरखपुर जिले में सोमवार के दिन तीन बड़े सड़क हादसे हुए। इसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। बड़हलगंज में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सहजनवां में तेज रफ्तार कार की टक्कर से सवारियों से भरा ऑटो सड़क किनारे पलट गया। बेलीपार क्षेत्र में थार को बचाने के प्रयास में प्याज लदा ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। 

विज्ञापन
Elderly Man Killed Eight Injured in Three Road Accidents Bikes Collide Car Rams Auto Rickshaw
प्याज लदा 16 पहिया ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार को हुए तीन सड़क हादसों में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। बड़हलगंज में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सहजनवां में तेज रफ्तार कार की टक्कर से सवारियों से भरा ऑटो सड़क किनारे पलट गया। हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए। वहीं, बेलीपार क्षेत्र में थार को बचाने के प्रयास में प्याज लदा ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में चालक और खलासी को मामूली चोटें आईं, जबकि ट्रक में लदा प्याज बर्बाद हो गया।

विज्ञापन
Trending Videos

बड़हलगंज में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, दो युवक गंभीर

बड़हलगंज कस्बे के कॉलेज रोड पर सोमवार रात करीब 9:45 बजे यूको बैंक के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। कस्बा निवासी अर्जुन वर्मा पटना चौराहे की ओर जा रहे थे, जबकि कल्याणपुर निवासी पवन यादव बाइक से कस्बे की तरफ आ रहे थे। हादसे में पवन का बायां पैर टूट गया, जबकि अर्जुन के सिर में गंभीर चोट आई। परिजनों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार की टक्कर से पलटा सवारियों से भरा ऑटो, बुजुर्ग की मौत

सहजनवां क्षेत्र में लखनऊ-गोरखपुर फोरलेन पर महुआपार मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने पीछे से ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चकिया निवासी हरिश्चंद्र की मौत हो गई। सूरज और राजू पांडेय की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। राधा पांडेय को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि अमित का सीएचसी सहजनवां में इलाज चल रहा है।

हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से कार का नंबर मिला है। इसके आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

थार को बचाने में पलटा प्याज लदा ट्रक

बेलीपार क्षेत्र के मेंहरौली के पास सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे अहमदनगर से गोरखपुर मंडी जा रहा 16 पहियों वाला प्याज लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। बताया गया कि चालक ने थार को बचाने का प्रयास किया था। ग्रामीणों ने ट्रक में फंसे चालक सरफराज अहमद और खलासी निरहू को बाहर निकाला। दोनों को हल्की चोटें आईं। हादसे में ट्रक में लदा प्याज खराब हो गया। पुलिस ने मौके पर सुरक्षा के इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed