फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Elderly man dies under suspicious circumstances in the Commissionerate complex.

Gorakhpur News: कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Wed, 05 Aug 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies under suspicious circumstances in the Commissionerate complex.
- कैंट इलाके की घटना, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
विज्ञापन


गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र के कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान पिपराइच थाना क्षेत्र के मुगलपुरा टोला परती निवासी राम समुझ चौधरी (63) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने हार्ट अटैक की आशंका जताई है लेकिन असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
जानकारी के अनुसार, राम समुझ मंगलवार शाम करीब छह बजे अपनी मोपेड से कमिश्नरी परिसर पहुंचे थे। वाहन खड़ा करने के बाद वह परिसर स्थित शिव मंदिर के पीछे लॉन में बने चबूतरे पर बैठ गए। कुछ समय बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें अचेत हालत में पड़ा देखा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की तो वृद्ध की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर कैंट थाना के प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतक के शरीर पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एपी बांध के विरवट कोन्हवलिया मे बांध की निगरानी मे जुटी अभियंता।संवाद

एपी बांध के विरवट कोन्हवलिया मे बांध की निगरानी मे जुटी अभियंता।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed