{"_id":"61bc7a6b8d0af574bb4ee5e5","slug":"elderly-dead-body-found-on-banks-of-majhne-nala-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: मझने नाला के किनारे मिला बुजुर्ग का शव, 24 घंटे से था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: मझने नाला के किनारे मिला बुजुर्ग का शव, 24 घंटे से था लापता
Fri, 17 Dec 2021 05:24 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 17 Dec 2021 05:24 PM IST
सार
एसओ श्याम बहादुर सिंह को सूचना मिली कि एक वृद्ध का शव छबैला के पास मझला नालों किनारे पानी में पड़ा है। पुलिस पहुंची तो नाले के किनारे एक खेत में भरे पानी में से शव निकाला गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी रामविलास सिंह (70) का शव शुक्रवार की दोपहर में छैबला गांव के पास मझने नाला के किनारे पानी में मिला। आशंका जताई जा रही है कि डूबने से इनकी मौत हुई होगी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
फुलवरिया गांव निवासी रमेश सिंह ने बृहस्पतिवार को चौरीचौरा पुलिस को सूचना दी कि उसके पिता राम विलास सिंह दोपहर 12 बजे घर से निकले थे। उनका दिमागी संतुलन ठीक नहीं रहता है। काफी तलाश करने के बाद भी उनका कहीं कुछ पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को एसओ श्याम बहादुर सिंह को सूचना मिली कि एक वृद्ध का शव छबैला के पास मझला नालों किनारे पानी में पड़ा है। पुलिस पहुंची तो नाले के किनारे एक खेत में भरे पानी में से शव निकाला गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन