फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Elderly beaten to death in a dispute over burning of garbage in gorakhpur

गोरखपुर: कूड़ा जलाने के विवाद में बुजुर्ग की पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 08 Sep 2022 02:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 08 Sep 2022 02:09 PM IST
सार

मृतक रोलाल्ड की पत्नी का कहना है कि पड़ोसी आए दिन विवाद करता था। बुधवार को कूड़े के बहाने विवाद कर पति की हत्या की गई, लेकिन असल विवाद जमीन का है।

विज्ञापन
Elderly beaten to death in a dispute over burning of garbage in gorakhpur
मृतक रोनाल्ड जोसेफ। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके के बशारतपुर क्रिश्चियन मोहल्ले में बुधवार सुबह कूड़ा जलाने से मना करने पर पड़ोसी ने रोनाल्ड जोसेफ (62) की रॉड से पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पाते ही एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी अतुल फेड्रिक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के बशारतपुर (क्रिस्चियन मोहल्ला) निवासी 62 वर्षीय रोनाल्ड जोसेफ के घर के सामने अतुल फेड्रिक का मकान है। बुधवार सुबह नौ बजे अतुल फेड्रिक अपने गेट के पास खाली जमीन में कूड़ा जला रहा था। इसी दौरान रोनाल्ड जोसेफ पहुंचे और अपनी जमीन बता कर कूड़ा जलाने से मना करने लगे।
विज्ञापन


इतने पर दोनों में विवाद बढ़ गया और आरोपी ने घर से रॉड लाकर बुजुर्ग पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे बुजुर्ग रोनाल्ड सड़क कर गिर कर तड़पते लगे। शोर सुनकर पहुंचे परिजन आननफानन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आए दिन होता था विवाद, कूड़ा तो महज बहाना

मृतक रोलाल्ड की पत्नी का कहना है कि पड़ोसी आए दिन विवाद करता था। बुधवार को कूड़े के बहाने विवाद कर पति की हत्या की गई, लेकिन असल विवाद जमीन का है। जानकारी के अनुसार जिस जमीन पर अतुल कूड़ा जला रहा था, उसे रोनाल्ड अपना बताते थे। जबकि, पड़ोसी उसे सरकारी जमीन बताता है। इसे लेकर पहले भी दोनों में विवाद हो चुका था।

रोनाल्ड चलाते थे गाड़ी, तीन बच्चों के थे पिता
रोनाल्ड जोसेफ 3 साल पहले गाड़ी चलाते थे। तबीयत खराब होने से गाड़ी चलाना छोड़ दिया। इस समय घर पर रहते थे। मृतक की पत्नी जैयसिका जोसेफ ने बताया एक बेटी, दो बेटे हैं। बड़ा बेटा दिल्ली रहता है, दूसरा बेटा कार्मल स्कूल के लैब में काम करता है। बेटी की शादी हो चुकी है। अपने घर है। घटना की जानकारी होने पर दिल्ली से बड़ा बेटा गोरखपुर के लिए रवाना हो गया है।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि कूड़ा जलाने के विवाद में बुजुर्ग की पिटाई की गई, जिससे मौत हो गई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अग्रिम कार्रवाई की जा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed