{"_id":"6350cd62d16007762d46a86b","slug":"elderly-accuses-female-bank-cashier-of-beating-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बुजुर्ग ने महिला बैंक कैशियर पर लगाया पीटने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: बुजुर्ग ने महिला बैंक कैशियर पर लगाया पीटने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 20 Oct 2022 09:54 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 20 Oct 2022 09:54 AM IST
सार
आरोप है कि बुजुर्ग ने महिला से रुपये निकालने को कहा तो वह आग बबूला हो गई और बगल में रखे टिफिन बॉक्स से बुजुर्ग को मार दिया। इससे बुजुर्ग के कान का पर्दा फट गया। बुजुर्ग के रोने की आवाज सुनकर आसपास भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : iStock
विस्तार
गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट इलाके के सोनबरसा चौराहे पर स्थित एक बैंक की महिला कैशियर पर बुधवार को बुजुर्ग ने पीटने का आरोप लगाया। 90 वर्षीय बुजुर्ग को स्टील के लंच बॉक्स से पीटकर लहुलूहान कर दिया। बैंक पर मारपीट होती देख वहां पर भीड़ जुट गई। पीड़ित ने चौकी में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सोनबरसा निवासी भेल्लर (90) अपने पोते के साथ बुधवार सोनबरसा स्थित बैंक पर तीन बजे रुपये निकालने गए थे। आरोप है कि वहां मौजूद महिला कैशियर अपने ऑफिस में झपकी ले रही थी।
विज्ञापन
बुजुर्ग ने उससे रुपये निकालने को कहा तो वह आग बबूला हो गई और बगल में रखे टिफिन बॉक्स से बुजुर्ग को मार दिया। इससे बुजुर्ग के कान का पर्दा फट गया। बुजुर्ग के रोने की आवाज सुनकर आसपास भीड़ इकट्ठा हो गई। बुजुर्ग की तहरीर पर सोनबरसा चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन