फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Elder brother attacked and killed younger brother with a shovel In Kasya Nagar of Kushinagar

छोटे भाई की हत्या की: सवा कट्ठा जमीन के लालच में बड़े ने फावड़े से काट डाला, बहू पर भी किए वार, हालत गंभीर

Sun, 17 Sep 2023 10:52 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 17 Sep 2023 10:52 AM IST
सार

पड़ोसियों की माने तो दोनो भाइयों में दो महीनों से कसया के जमीन के बंटवारे का विवाद चल रहा था। थाने पर भी कई बार समझौता हो चुका है। दोनो भाइयों का कई बार शांति भंग में चालान भी हो चुका है।

विज्ञापन
Elder brother attacked and killed younger brother with a shovel In Kasya Nagar of Kushinagar
इसी जगह आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुशीनगर के कसया नगर के वार्ड नं.18 श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर में सवा कट्ठा जमीन की लालच में आकर राजेंद्र गुप्ता (50) ने अपने सगे भाई रूदल गुप्ता (40) को फावड़ा से काट कर हत्या कर दी। उसकी पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया, जो गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में जीवन और मौत से जूझ रही है। घटना शनिवार की देर रात 12 बजे की है।

विज्ञापन

देवरिया जिले स्थिति तरकुलवा के मूलनिवासी दोनो भाई के नाम से वर्षों पहले कसया नगर के सपहां मार्ग स्थित ढाई कट्ठा जमीन बैनामा हुई थी और उस जमीन पर मकान भी बन गया था। जहां रूदल के बड़ा भाई राजेन्द्र रहता था और रूदल अपने बुआ के यहां तुर्कपट्टी में नेवासा पर रहते थे। दस दिनों से रोज सुबह तुर्कपट्टी से अपने पत्नी के साथ कसया आते थे। उनका लड़का रोज साम को खाना पहुंचा देता था। रात भर कसया रुकते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रूदल मकान के बाहर चौकी पर सो रहे थे, वहीं बगल में उनका भाई राजेन्द्र जमीन पर सो रहा था। शनिवार की देर रात समय करीब 12 बजे राजेन्द्र ने रूदल और उसकी पत्नी पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। जिससे रूदल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कसया पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुचाया जहां, डॉक्टर ने रूदल को मृत घोषित कर दिया व उसके पत्नी ज्ञानती को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

विज्ञापन

पड़ोसियों की माने तो दोनो भाइयों में दो महीनों से कसया के जमीन के बंटवारे का विवाद चल रहा था। थाने पर भी कई बार समझौता हो चुका है। दोनो भाइयों का कई बार शांति भंग में चालान भी हो चुका है। शनिवार को भी दोनों भाइयों को थाने पर बुलाया गया था। एसओ कसया डॉ. अशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है। हत्या का मुकदमा दर्ज कर कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed