{"_id":"621dd23b350559597a2642de","slug":"eight-year-old-girl-molested-by-calling-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: घर में बुलाकर आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: घर में बुलाकर आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, गिरफ्तार
Tue, 01 Mar 2022 01:28 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 01 Mar 2022 01:28 PM IST
सार
इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले के खोराबार थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह 11 बजे के करीब आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी झोलाछाप है।
विज्ञापन
पुलिस ने 40 वर्षीय आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के घर से पुलिस को अश्लील फिल्म के रिकॉर्ड मिले हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, खोराबार इलाके के एक गांव में झोलाछाप, क्लीनिक चलाता है। दो दिन से परिवार के लोग कहीं गए हैं। आरोप है कि सोमवार को उसने पड़ोस की एक आठ साल की बच्ची को कूड़ा फेंकवाने के बहाने घर में बुला लिया। इसके बाद अश्लील फिल्म देखकर उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पड़ोस से उसकी मां और अन्य लोग पहुंच गए। आपत्तिजनक हालत में देखकर आरोपी को पकड़ लिया और फिर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है।