{"_id":"65a9ab36bbcff1691008d5d6","slug":"eight-sports-college-players-will-show-their-talent-in-the-national-championship-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-437668-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभा दिखाएंगी स्पोर्ट्स कॉलेज की आठ खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभा दिखाएंगी स्पोर्ट्स कॉलेज की आठ खिलाड़ी
Fri, 19 Jan 2024 04:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
- स्कूल नेशनल वॉलीबाल प्रतियोगिता में हुआ चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से राष्ट्रीय विद्यालयी वाॅलीबाल अंडर-19 छात्रा प्रतियोगिता का आयोजन 29 जनवरी से कर्नाटक के शिमोगा में होना है। एक फरवरी तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है जिसमें तीन खिलाड़ी प्रतिक्षा सूची में हैं।
15 में से आठ खिलाड़ी वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज की हैं। इसमें अन्नया सिंह, दिव्या, रिया फोगाट, समीक्षा सिंह, वर्षा, संजना निषाद, रानी पांडेय, प्रीति कुमारी (प्रतिक्षा सूची) शामिल हैं। सभी को 25 जनवरी की सुबह आठ बजे तक डॉ. भीमराव आंबेडकर राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान, अयोध्या में रिपोर्ट करना है।