Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Eight special trains to provide relief to passengers after Chhath

Gorakhpur News: छठ के बाद यात्रियों को राहत देंगी आठ स्पेशल ट्रेनें

Mon, 16 Nov 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Eight special trains to provide relief to passengers after Chhath
गोरखपुर। छठ महापर्व के बाद ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने आठ त्योहार विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इनमें गोरखपुर-दिल्ली और छपरा-आनंद विहार के बीच चलने वाली अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें भी शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा मुंबई, पुणे, लुधियाना, न्यू जलपाईगुड़ी और रक्सौल से गोरखपुर होकर विभिन्न शहरों के लिए ट्रेनें चलाई जाएंगी। कुछ ट्रेनें 15 नवंबर से रवाना हो चुकी हैं, जबकि अन्य का संचालन 16 से 18 नवंबर के बीच होगा। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि त्योहार के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए इन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इससे घर लौटने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

गोरखपुर-दिल्ली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर को रात आठ बजे गोरखपुर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:40 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 17 नवंबर को दोपहर 1:10 बजे दिल्ली से चलकर अगले दिन सुबह 4:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छपरा-आनंद विहार अनारक्षित स्पेशल 16 नवंबर को रात नौ बजे छपरा से रवाना होगी। यह 17 नवंबर को रात 2:40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 17 नवंबर को रात 8:10 बजे आनंद विहार से चलकर अगले दिन सुबह 10:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से गोरखपुर के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन 17 नवंबर को तड़के 3:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह 17 नवंबर को सुबह 5:30 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। पुणे के हडपसर से गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेन 16 नवंबर को सुबह 11:30 बजे चलेगी और 18 नवंबर को तड़के 3:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह 18 नवंबर को सुबह 5:30 बजे रवाना होगी।
लुधियाना-सहरसा आरक्षित स्पेशल ट्रेन 15 नवंबर को रवाना हो चुकी है। यह 16 नवंबर को दोपहर 3:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 17 नवंबर को सहरसा से चलकर उसी दिन दोपहर 3:50 बजे गोरखपुर आएगी।
न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर अनारक्षित स्पेशल 16 नवंबर को शाम 4:45 बजे रवाना होकर 17 नवंबर को सुबह 9:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं, रक्सौल-प्रतापनगर स्पेशल 18 नवंबर को सुबह 10:15 बजे रक्सौल से चलकर शाम 4:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
---------------
छपरा-अहमदाबाद के बीच भी चलेगी आरक्षित स्पेशल
छपरा-अहमदाबाद आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन (05067) का संचालन 17 नवंबर को एक फेरे के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन छपरा से शाम 5:10 बजे रवाना होकर बलिया, गाजीपुर सिटी, वाराणसी और प्रयागराज होते हुए तीसरे दिन सुबह 6:20 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। इसमें सामान्य द्वितीय श्रेणी के नौ, शयनयान श्रेणी के नौ और एसएलआरडी के दो कोच समेत कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।

-----------
15 से 22 कोच तक की होगी व्यवस्था
पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से घोषित विशेष ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। गोरखपुर-दिल्ली स्पेशल में 15, छपरा-आनंद विहार में 20, छपरा-अहमदाबाद में 20, लुधियाना-सहरसा में 20, मुंबई-गोरखपुर में 20, पुणे-गोरखपुर में 22, न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर में 22 और रक्सौल-प्रतापनगर स्पेशल में 19 कोच होंगे। अनारक्षित ट्रेनों में सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे, जबकि आरक्षित ट्रेनों में शयनयान और वातानुकूलित श्रेणी के कोच भी उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed