फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   eight policemen suspended after cm yogi fleet vehicle enters at gorakhpur airport

UP News: गोरखपुर में सीएम योगी की सुरक्षा में हुई चूक, लापरवाही के कारण आठ पुलिसकर्मी निलंबित

Sat, 11 Jun 2022 05:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Jun 2022 05:24 PM IST
सार

शुक्रवार को भाजपा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का गोरखपुर में कार्यक्रम था। दिल्ली से गोरखपुर पहुंचने पर सीएम योगी उन्हें रिसीव करने 11.28 बजे एयरपोर्ट जा रहे थे। गेट के पास जैसे ही वाहन अंदर जाने के लिए मुड़े कुसम्ही की तरफ से आ रहे वाहन फ्लीट के सामने आ गए।

विज्ञापन
eight policemen suspended after cm yogi fleet vehicle enters at gorakhpur airport
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा-व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है। शुक्रवार की सुबह एयरपोर्ट जाते समय उनकी फ्लीट में बाहरी वाहन घुस गए। इससे अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने किसी तरह स्थिति संभाली। एसएसपी ने एयरपोर्ट के बाहर सुरक्षा-व्यवस्था में लगे इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शुक्रवार को भाजपा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का गोरखपुर में कार्यक्रम था। दिल्ली से गोरखपुर पहुंचने पर सीएम योगी उन्हें रिसीव करने 11.28 बजे एयरपोर्ट जा रहे थे। गेट के पास जैसे ही वाहन अंदर जाने के लिए मुड़े कुसम्ही की तरफ से आ रहे वाहन फ्लीट के सामने आ गए।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने मामले की जांच कराई तो पता चला कि एयरपोर्ट से पूरब तक वाहनों को रोकने के लिए जिन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी थी उन्होंने लापरवाही बरती है। कुसम्ही की तरफ से आने वाले वाहनों को उन्होंने एयरपोर्ट की तरफ भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस लापरवाही के आरोप में एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात अपराध शाखा के इंस्पेक्टर यदुनंदन यादव, दारोगा अजय राय, गीडा थाने में तैनात आरक्षी बृजेश यादव, सतेन्द्र यादव, विवेक मिश्रा तिवारीपुर थाने में तैनात आरक्षी सुजीत यादव, महिला आरक्षी अरुणिमा मिश्रा और कैंट थाने में तैनात महिला आरक्षी किरन चौधरी को निलंबित कर दिया।

जांच में पता चला कि सीएम की सुरक्षा-व्यवस्था में लगे इंस्पेक्टर यदुनंदन यादव व दारोगा अजय राय के पास वायरलेस हैंडसेट ही नहीं था। अधिकारियों के पूछने पर वह कोई जवाब ही नहीं दे पाए। एसएसपी ने वीआइपी दौरे के दौरान इसे बड़ी लापरवाही माना।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed