फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Eight NCC cadets became the first Agniveer of Gorakhpur

Gorakhpur News: आठ एनसीसी कैडेट्स बने गोरखपुर जिले के प्रथम अग्निवीर, खुशी की लहर

Fri, 10 Feb 2023 03:21 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Feb 2023 03:21 PM IST
सार

बाबू विश्राम सिंह महाविद्यालय, रोहारी, सिकरीगंज के आठ एनसीसी कैडेट्स का चयन अग्निवीर के रूप में हुआ है। बताया जा रहा है कि इस योजना में जिले को पहली बार यह उपलब्धि हासिल हुई है।

 

विज्ञापन
Eight NCC cadets became the first Agniveer of Gorakhpur
अग्निवीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर से संबद्ध बाबू विश्राम सिंह महाविद्यालय, रोहारी, सिकरीगंज के आठ एनसीसी कैडेट्स का चयन अग्निवीर के रूप में हुआ है। बताया जा रहा है कि इस योजना में जिले को पहली बार यह उपलब्धि हासिल हुई है।

विज्ञापन


महाविद्यालय के आठ एनसीसी कैडेट्स नीरज यादव, सरबिंद, दीपचंद, अमित चंद, अंश कुमार, नीरज गुप्ता, धनंजय और विजय बहादुर का अग्निवीर के रूप में चयन होने पर माता-पिता, मित्र, संबंधी एवं क्षेत्र के लोगों में खुशी है। इन कैडेट्स ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, अपने गुरुजनों और महाविद्यालय प्रशासन को देते हुए कहा कि बेहतर प्रशिक्षण एवं पठन-पठान से ही उन्हें यह उपलब्धि प्राप्त हुई है।
विज्ञापन


प्रबंधक अभय प्रताप सिंह ने बताया कि महाविद्यालय बटालियन की ओर से निरंतर दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार ही पूरा प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया गया। इसी के फलस्वरूप ही इन कैडेट्स का अग्निवीर के रूप में चयन हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम के संचालन में ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर दीपेंद्र रावत, डिप्टी ग्रुप कमांडर कर्नल आरआर चंदेल, लेफ्टिनेंट कर्नल डीके सिंह, कमांडिंग ऑफिसर कर्नल दीक्षित समेत अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed