{"_id":"6ad1493b00bd0e7a6105bfb4","slug":"eight-health-centers-to-be-upgraded-at-a-cost-of-670-crore-patients-will-receive-better-facilities-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1486754-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 6.70 करोड़ से संवारे जाएंगे आठ स्वास्थ्य केंद्र, मरीजों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 6.70 करोड़ से संवारे जाएंगे आठ स्वास्थ्य केंद्र, मरीजों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आठ स्वास्थ्य केंद्रों व स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय भवन में मरम्मत, विस्तार और नवीनीकरण के कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए शासन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में 6.70 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इससे जर्जर भवनों की सूरत बदलने के साथ स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
संयुक्त सचिव चंद्रशेखर मिश्र की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मपुर और उरुवा के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला, गगहा, पिपराइच और सहजनवां के मुख्य भवनों में सुधार, विस्तार और नवीनीकरण कराया जाएगा। इसके अलावा मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय भवन की विशेष मरम्मत और वाहन चालकों के लिए शेड का निर्माण भी कराया जाएगा।
शासन की ओर से इन कार्यों के लिए कुल 6.70 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मपुर के लिए 88.61 लाख और उरुवा के लिए 88.76 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला के लिए 1.15 करोड़ गगहा के लिए 1.24 करोड़, पिपराइच के लिए 1.23 करोड़ और सहजनवां के लिए 70.17 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय भवन की विशेष मरम्मत के लिए 44.12 लाख और वाहन चालकों के लिए शेड निर्माण के लिए 15.19 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
बजट के अनुसार जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। भवनों के कायाकल्प से स्वास्थ्य व्यवस्थाएं और भी बेहतर होंगी।
राजेश झा, सीएमओ