फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Eight feet long snake found in truck at India Nepal border

आठ फीट लंबे सांप को देख चलती ट्रक से कूद गया चालक, मची खलबली

Sun, 24 Jan 2021 01:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sun, 24 Jan 2021 01:54 PM IST
विज्ञापन
Eight feet long snake found in truck at India Nepal border
जहरीले सांप को देखने पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

महराजगंज कस्बे से होकर नेपाल जा रहे एक ट्रक में आठ फिट लंबा जहरीला सांप मिलने से खलबली मच गई। ट्रक चालक अचानक सोनौली कस्टम बैरियर के निकट गाड़ी बंद कर कूद गया। यह देख स्थानीय लोग सन्न रह गए। जहरीले सांप की जानकारी होने पर लोगों ने सोनौली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सोनौली पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक के केबिन से सांप को पकड़ लिया। इसके बाद सांप को रोहिन नदी में छोड़ दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह आंध्रप्रदेश से केला लोड कर ट्रक चालक सोनौली पहुंचा और नेपाल जाने के दौरान अभी वह सोनौली कस्टम चेक पोस्ट के पास पहुंचा था। ट्रक के केबिन में एक एक सांप दिखा। चालक ने ट्रक सांप देखते ही नीचे कूद गया।
विज्ञापन


ट्रक में सांप मिलने की सूचना के बाद आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सांप को देखने के लिए लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सांप को पकड़ लिया। इससे करीब एक घंटे जाम की स्थिति हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी सोनौली अशोक कुमार ने बताया कि स्थानीय व्यापारी बबलू श्रीवास्तव और अन्य लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आठ फिट लंबे जहरीले सांप को पकड़ कर रोहिन नदी में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed