{"_id":"600ee56adab7e165cd22d9e9","slug":"eight-daughters-become-officers-for-one-day-in-mahrajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन शक्ति अभियान: एक दिन की अधिकारी बनीं ये आठ छात्राएं, बखूबी निभाई जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन शक्ति अभियान: एक दिन की अधिकारी बनीं ये आठ छात्राएं, बखूबी निभाई जिम्मेदारी
Mon, 25 Jan 2021 09:06 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 25 Jan 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
एक दिन की अधिकारी बनी छात्रा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में आठ छात्राओं को एक दिन का अफसर बनाया गया। इस दौरान छात्राओं ने कार्यालयों में बैठ कर विभागीय कार्यों की जानकारी ली।
इन आठ बेटियों ने आठ अधिकारियों की कुर्सी संभाली और कामकाज निपटाया। अधिकारी बनने का पहला अनुभव पाकर बेटियों की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा।
आरपी इंटर कॉलेज की खुशी सोनी को अपर जिलाधिकारी, शिवम सरस्वती इंटरमीडिएट कॉलेज की आंचल गिरी को जिला प्रोबेशन अधिकारी, प्रेमलाल सिंहानिया इंटर कॉलेज की छात्रा सिद्धि अग्रवाल को संरक्षण अधिकारी, सौम्या को विधि सह परीवीक्षा अधिकारी, प्रशस्ति शांडिल्य को महिला कल्याण अधिकारी, पंडित दीनदयाल इंकॉ की छात्रा दिव्यांशी चौधरी को जिला समाज कल्याण अधिकारी, अल्का को जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी और शिवांगी गोस्वामी को जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी बनाया गया।
एक दिन की अधिकारी बनकर छात्राएं प्रफुल्लित नजर आईं। छात्राओं ने कहा कि एक दिन का अधिकारी बनने से उन्हें विभागीय कार्यप्रणाली को समझने में मदद मिली। जिला प्रोबेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी ने कहा कि इस प्रयोग से बालिकाओं को अच्छा करने की प्रेरणा मिलेगी।