फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Eight arrested for plotting robbery near Mahesara lake

Gorakhpur News: महेसरा ताल के पास डकैती की कर रहे थे साजिश, आठ गिरफ्तार

Fri, 05 Sep 2025 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Eight arrested for plotting robbery near Mahesara lake
चिलुआताल पुलिस ने किया गिरफ्तार, बिहार के रहने वाले बदमाश, चार नाबालिग
विज्ञापन

- आरोपियों के पास से कटर मशीन, छीनी-हथौड़ी व अन्य सामान बरामद
- पकड़े गए आरोपियों की आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी पुलिस

चिलुआताल। थाना क्षेत्र के महेसरा ताल किनारे बने टिनशेड के कमरे में डकैती की साजिश कर रहे आठ बदमाशों को चिलुआताल पुलिस ने दबोच लिया। सभी बिहार के रहने वाले हैं। पहचान आरोपियों की पहचान बिहार के कटिहार मरसंडा निवासी महेश कुमार, मधेपुर कुम्हारपुर निवासी सुजीत कुमार, सहरसा निवासी इंदल कुमार शाह और पूर्णिया खगहा निवासी अभिषेक कुमार के रुप में हुई है। चार अन्य बाल अपचारी हैं। पुलिस ने चार बदमाशों को जेल और चार नाबालिगों को बाल सुधार गृह भिजवाया दिया है। पुलिस बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है।

एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार देर रात बरगदवां चौकी प्रभारी लक्ष्मी नारायण द्विवेदी को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग महेसरा गांव से उत्तर ताल किनारे टिनशेड के कमरे में डकैती की साजिश कर रहे हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और टिनशेड को चारों ओर से घेर लिया। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने बिना किसी विरोध के आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से डकैती में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए। इनमें बोल्ट कटर, हेक्सा ब्लेड, दो खंती, छिनी-हथौड़ी, पेचकस और रस्सी शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया कि ये सभी बदमाश घूम-घूम कर डकैती की योजना बनाते और वारदात के बाद भाग जाते थे। चिलुआताल पुलिस ने सभी के खिलाफ डकैती करने की साजिश की धारा में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed