{"_id":"60eb4bc28ebc3ebc7846eb44","slug":"eight-accused-arrested-for-plotting-robbery-in-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp401496157","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: डकैती की साजिश रच रहे आठ अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: डकैती की साजिश रच रहे आठ अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद
Mon, 12 Jul 2021 10:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:55 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में डकैती की साजिश रच रहे आठ शातिर बदमाशों को रामगढ़ताल पुलिस ने लहसड़ी, गायघाट फोरलेन अंडरपास के पास से घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी में पकड़े गए बदमाशों के पास से एक तमंचा, एक कारतूस और चाकू बरामद हुआ है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुनील कुमार निवासी सिकंदरपुर, बस्ती, एहसान निवासी रसूलपुर चौरी, मुरादाबाद, मो. सारिक उर्फ सलीम निवासी मौजा कोहडवल टोला परसा, नौतनवां, महराजगंज, काशिम निवासी अजीतपारा थाना करनावती, गांधीनगर गुजरात, रमेश निवासी ग्राम गांधी धाम, कच्छ गुजरात, अब्दुल शकूर निवासी सरखेज गांधीनगर, गुजरात, सावंर निवासी ग्राम बसंतपुर टोला मंशापुरवा, कैंपियरगंज गोरखपुर तथा सुरेश उर्फ सनि निवासी अतरहट, बांदा के रूप में हुई है।
जिले में एसएससपी के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए अभियान के क्रम में रामगढ़ताल थाना प्रभारी निरीक्षक जगत नरायन सिंह को मुखबिर से महेवा बंधा कटनिया ढाला पर आठ लोगों के बैठे होने की सूचना मिली, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
सूचना पर उप निरीक्षक अभिनव मिश्र सिपाहियों के साथ गायघाट, लहसड़ी फोरलेन अंडरपास के नजदीक पहुंचे तो देखते ही सबसे आगे खड़े व्यक्ति ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस टीम ने सभी आठ व्यक्तियों को घेरेबंदी कर पकड़ लिया।