फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Efforts will be made to increase enrollment in Sanskrit by reaching out to schools; a course on ritual practices (karmakanda) will also be introduced.

Gorakhpur News: स्कूलों से संपर्क कर संस्कृत में बढ़ाएंगे प्रवेश, कर्मकांड का कोर्स भी शुरू होगा

Sat, 17 Oct 2026 03:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 03:23 AM IST
विज्ञापन
Efforts will be made to increase enrollment in Sanskrit by reaching out to schools; a course on ritual practices (karmakanda) will also be introduced.
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का संस्कृत विभाग प्रवेश संख्या बढ़ाने के लिए स्कूलों से समन्वय करेगा। विद्यार्थियों को संस्कृत की शिक्षा और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों से जोड़ने के लिए कर्मकांड में छह माह का सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

विभाग विदेशी विश्वविद्यालयों से शैक्षणिक सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) करेगा। इसके लिए विश्वविद्यालय के इंटरनेशनल सेल का सहयोग लिया जाएगा। संस्कृत विभाग के समन्वयक डॉ. देवेंद्र पाल ने बताया कि वर्तमान में संस्कृत विषय से स्नातक में 122, पाली में 27 और परास्नातक में 76 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। विभाग में ज्योतिष विषय का पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

कहा कि प्रवेश संख्या बढ़ाने के लिए स्कूलों से संपर्क कर विद्यार्थियों को संस्कृत की पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित किया जाएगा। कर्मकांड का छह माह का सर्टिफिकेट कोर्स शुरू होने से विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में व्यवस्थित प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। वहीं, विदेशी विश्वविद्यालयों से एमओयू के माध्यम से शैक्षणिक गतिविधियों और अकादमिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने की योजना है। डॉ. पाल ने बताया कि कुलपति प्रो. केपी सिंह की ओर से दिए गए सुझावों पर अमल कर योजना को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed