फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   efforts of military youth paid off now get relief from waterlogging

Gorakhpur: फौजी युवक का प्रयास रंग लाया, अब जलभराव से मिलेगी निजात

Thu, 26 May 2022 11:48 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 26 May 2022 11:48 AM IST
सार

प्रधान बोले, पुलिया और पक्की नाली का निर्माण कार्य कराया जाएगा। डुमरी खास गांव में पुलिया और नाला बंद होने से डूबती थी सौ एकड़ फसल।

विज्ञापन
efforts of military youth paid off now get relief from waterlogging
जलभराव की समस्या दूर कराने के लिए काम शुरू कराया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के सरदारनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत डुमरी खास में वर्षों पूर्व गांव के कुछ लोगों ने ग्रामसभा की जमीन पर कब्जा कर जलनिकासी के लिए बनी पुलिया और नाले को बंद कर दिया था। गांव के फौजी युवक हरिवंश पासवान के प्रयास से बुधवार को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कार्य शुरू करा दिया गया है।

विज्ञापन


डुमरी खास के पासी टोला और उसके आसपास होने वाले जलभराव की समस्या से निजात के लिए दो दशक पूर्व पुलिया और नाले का निर्माण कराया गया था। वर्षों पूर्व गांव के कुछ अराजकतत्वों ने पुलिया और नाले को पाटकर कब्जा जमा लिया था। जिससे पासी टोला और उसके आसपास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
विज्ञापन


बरसात में सौ एकड़ से अधिक फसल डूबकर बर्बाद हो जाती थी। फौजी युवक एक साल से समाधान दिवस में समस्या के समाधान की मांग करता रहा। बीते समाधान दिवस में कमिश्नर रवि कुमार एनजी को इस समस्या से अवगत कराया गया। बीते दिनों नायब तहसीलदार अलका सिंह ने मौके पर पहुंचकर सीमांकन करा दिया था और कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया था। लेकिन कार्य के आरंभ में कुछ अराजकतत्व बाधा उत्पन्न कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फौजी युवक ने मंगलवार को इंस्पेक्टर मनोज कुमार पांडेय से मुलाकात कर सहयोग मांगा। इंस्पेक्टर ने बुधवार को मौके पर फोर्स भेजकर कार्य शुरू कराया। ग्राम प्रधान अच्छेलाल साहू ने बताया कि जलभराव से निजात के लिए पासी टोला स्थित पानी टंकी से श्यामा पासवान के खेत तक पुलिया और पक्की नाली का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इस कार्य के शुरू होने से गांव के लोगों में खुशी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed