फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Effect of rain: Electricity fault continued throughout the day

Gorakhpur News : बारिश का असर: दिनभर होता रहा बिजली फाॅल्ट

Fri, 21 Jun 2024 04:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 21 Jun 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Effect of rain: Electricity fault continued throughout the day
तेज हवा और हल्की बारिश के कारण शहर में बृहस्पतिवार को दिन में भी बिजली का फॉल्ट होता रहा। पादरी बाजार व मानबेला सहित कई मुहल्लों में रात में भी बिजली कटने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। नार्मल, लालडिग्गी एवं बक्शीपुर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने से 4,000 से अधिक उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

बक्शीपुर के कोतवाली फीडर में बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे पोल में करंट आने के कारण आपूर्ति ठप करके फॉल्ट ढूंढा गया, दोपहर 2:25 बजे आपूर्ति शुरू हो सकी। इस दौरान 1400 उपभोक्ताओं की आपूर्ति बाधित रही। लालडिग्गी फीडर के ट्रांसफार्मर में ब्रेकर ब्लास्ट हो गया था। इस कारण बृहस्पतिवार को दोपहर 1:44 बजे तक आपूर्ति ठप हो गई। बिजली निगम के कर्मचारियों ने फॉल्ट ढूंढा और मरम्मत किया तो शाम 4:45 बजे आपूर्ति बहाल हुई। इस दौरान 1500 से अधिक उपभोक्ताओं को गर्मी और उमस से परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

नार्मल क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे इंसुलेटर पंचर होने के कारण आपूर्ति ठप हो गई। इस कारण 1300 उपभोक्ताओं की आपूर्ति ठप गई थी। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता एलबी सिंह ने बताया कि बारिश के असर से बृहस्पतिवार को कुछ क्षेत्रों में फॉल्ट हुआ, मरम्मत करके सुधार लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पादरी बाजार व मानबेला में ठप हो गई थी आपूर्ति

तेज हवा के दौरान बुधवार रात करीब एक बजे पादरी बाजार के लक्ष्मी फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। लक्ष्मीपुर फीडर में तकनीकी खराबी आने से 1500 से अधिक उपभोक्ताओं की आपूर्ति ठप हो गई। इस कारण लोगों को गर्मी और उमस में परेशान होना पड़ा। मानबेला क्षेत्र एवं पीएम आवास में बुधवार रात 12 बजे बिजली कटी और सुबह 9 बजे आपूर्ति बहाल हुई। केबल में फॉल्ट होने से दो हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति नौ घंटे बाधित रही। करीम नगर चौराहे की बिजली भी रात में गुल हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed