{"_id":"64cfea37973b7d8cdc0def14","slug":"education-news-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-264750-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोविवि के डॉ. राजेश अंतरराष्ट्रीय शोध केंद्र में एसोसिएट कार्यक्रम के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोविवि के डॉ. राजेश अंतरराष्ट्रीय शोध केंद्र में एसोसिएट कार्यक्रम के लिए चयनित
Mon, 07 Aug 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
डॉ. राजेश कुमार, आयुका में चयनित ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के गणित एवं सांख्यिकी विभाग के असिटेंट प्रोफेसर डॉ. राजेश कुमार का चयन पुणे स्थित अंतरराष्ट्रीय शोध केंद्र, अंतर विश्वविद्यालय केंद्र खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी (आयुका) में एसोसिएट प्रोग्राम के लिए हुआ है। आयुका, यूजीसी द्वारा देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी में उत्कृष्ट शोध को बढ़ावा देने के लिए स्थापित की गई एक अंतरराष्ट्रीय शोध संस्था है।
डॉ. राजेश को यह मौका उनके शोध कार्य एवं शोध पत्रों के आधार पर प्रदान किया गया। उनका चयन अभी तीन वर्ष के लिए हुआ है। डॉ. राजेश की इस उपलब्धि पर विभागाध्यक्ष प्रो. विजय कुमार प्रो. शांतनु रस्तोगी आदि शिक्षकों ने बधाई दी है।
डॉ. राजेश ब्रह्मांड विज्ञान तथा गुरुत्वाकर्षण के क्षेत्र में विगत कुछ वर्षों से शोध कार्य कर रहे हैं। वे अंतरिक्ष में मौजूद विशालकाय तारों के ज्यामितिय एवं भौतिक गुणों का अध्ययन कर रहे हैं। वे गणितीय विज्ञान के देश के प्रतिष्ठित आचार्यों के साथ मिलकर ब्रह्मांड मे अदृश्य रूप मे मौजूद डार्क एनर्जी एवं डार्क मैटर के क्षेत्र में भी शोध कार्य कर रहे हैं। डॉ. राजेश ने अध्ययन में तारों के एक ऐसे स्थिति की खोज की है, जो अब तक चले आ रहे ब्लैक होल की संकल्पना से बिल्कुल भिन्न है।