फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Education leads to the upliftment of a person: Prof. Shantanu

शिक्षा से होता है व्यक्ति का उत्थान : प्रो. शांतनु

Sat, 16 Dec 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 16 Dec 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Education leads to the upliftment of a person: Prof. Shantanu
एमजी पीजी कॉलेज में पांच दिवसीय ललित कला महोत्सव का उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। एमजी पीजी कॉलेज में नेशनल एजुकेशनल सोसायटी द्वारा आयोजित पांच दिवसीय ललित कला महोत्सव 2023 का उद्घाटन शुक्रवार को हुआ। सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. शांतनु रस्तोगी ने कहा कि शिक्षा से व्यक्ति का उत्थान होता है और हम शिक्षा ग्रहण कर देश का उत्थान करते हैं।
उन्होंने कहा कि मनुष्य के सर्वांगीण विकास के लिए किताबी ज्ञान ही नहीं अपितु कला का भी महत्वपूर्ण योगदान है। शिक्षा से संस्कार का जन्म होता है। मनुष्य के विकास के लिए शिक्षा आवश्यक है।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय हिंदी संस्थान के उपाध्यक्ष, पूर्व कुलपति सिद्धार्थ विश्वविद्यालय और महात्मा गांधी इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रो. सुरेंद्र दुबे ने कहा कि कला हमारी उज्ज्वल चेतना का प्रकटीकरण है, हमें अपने व्यावसायिक क्षमता के साथ-साथ अपने अंदर निहित कलाओं को भी बढ़ावा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ व विद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. धर्मेंद्र राय ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ आपके अंदर कम से कम एक कला का विकास होना चाहिए जिससे आप के व्यक्तित्व का विकास होगा।
सोसायटी के सचिव मंकेश्वर नाथ पांडेय ने कार्यक्रम की रूपरेखा व सोसाइटी के क्रिया कलापों से अवगत कराते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान पूर्वी नरायण पांडेय, ओम प्रकाश सिंह, प्रो. अनिल कुमार सिंह, डॉ. अनुपमा शर्मा, डॉ. गोपाल जी श्रीवास्तव, प्रो. शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।


विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
ललित कला महोत्सव के पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें सरोज श्रीवास्तव स्मृति एकल नृत्य प्रतियोगिता की स्क्रीनिंग हुई। कनिष्ठ वर्ग में लगभग 20 और वरिष्ठ वर्ग में 19 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। विशिष्ठ वर्ग में 45 छात्राओं ने भाग लिया। स्क्रीनिंग के बाद प्रत्येक वर्ग में 10-10 विद्यालय के प्रतिभागियों को फाइनल के लिए चुना गया। एकल गायन कुल 200 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया जिनमें से अगले चक्र के लिया 41 प्रतिभागियों ने अपना स्थान सुनिश्चित किया। क्विज प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में कुल 202 व सीनियर वर्ग में 428 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया जिसमें से प्रत्येक वर्ग के लिए 8-8 प्रतिभागियों को अगले चरण के लिए चयनित किया गया। निबंध प्रतियोगिता में कुल 832 प्रतिभागी सम्मिलित हुए साथ ही एकांकी/नृत्य नाटिका में कुल 21 टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed