फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Education is the only way to remove poverty: Harivansh

शिक्षा ही गरीबी को दूर करने का एकमात्र जरिया: हरिवंश

Mon, 11 Dec 2023 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Education is the only way to remove poverty: Harivansh

विज्ञापन



महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह के समापन कार्यक्रम में बोले राज्यसभा के उपसभापति



कहा-यूपी में मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में नकल रोकने का हुआ प्रयास



संवाद न्यूज एजेंसी



गोरखपुर। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने कहा कि शिक्षा ही गरीबी को दूर करने का एकमात्र जरिया है। पहले किसी समृद्ध परिवार में पैदा होने वाला ही समृद्ध होता था, लेकिन 21वीं सदी में कोई भी व्यक्ति शिक्षा से समृद्ध बन सकता है। शिक्षा ने भाग्य आधारित समृद्धि के पुराने रास्ते की अवधारणा को बदल दिया है।



उपसभापति रविवार को महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के 91वें संस्थापक सप्ताह समारोह के समापन कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शिक्षा से यशगाथा लिखने के संदर्भ में इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति का उद्धरण देते हुए कहा कि शिक्षा के बूते ही उन्होंने दुनिया की प्रतिष्ठित कंपनी बना डाली।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने शिक्षण संस्थानों के कारण ही आज दुनिया की महाशक्ति बना हुआ है। दुनिया को बदलने वाले अनुसंधान शिक्षण संस्थाओं से ही निकलते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के योगदान की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस शिक्षा परिषद में बौद्धिक, मानसिक, शारीरिक विकास के साथ चरित्र निर्माण का जो काम होता है वह शायद ही दुनिया में कहीं और होता होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




उपसभापति ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में नकल रोकने का बड़ा प्रयास हुआ है। यूपी में एक दौर ऐसा भी आया था जब परीक्षार्थी से अधिक नकल करने वाले दिखते थे। यह प्रतिभाओं के साथ अन्याय था। नकल विहीन परीक्षा से प्रतिभाओं को मौका मिला है और इससे यूपी के विद्यार्थी दुनिया में रहनुमाई करेंगे। कहा कि सीएम योगी की पहल पर उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर नए शिक्षकों की नियुक्ति हुई है और बच्चों की उपस्थिति भी विद्यालयों में बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed