फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Education infrastructure will be strengthened... Abhyudaya Vidyalaya will be built with Rs 1 crore

Gorakhpur News: मजबूत होगा शिक्षा का ढांचा... एक करोड़ से बनेगा अभ्युदय विद्यालय

Sat, 07 Jun 2025 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 07 Jun 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Education infrastructure will be strengthened... Abhyudaya Vidyalaya will be built with Rs 1 crore
सिद्धार्थनगर। बांसी क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय गोल्हौरा जल्द ही मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय के नाम से जाना जाएगा। साथ ही लैब सहित कई प्रकार की सुविधाओं से लैस होगा। बच्चों को रिसर्च के साथ ही कंप्यूटर सहित अन्य विषयों की शिक्षा दी जाएगी। जिले का यह पहला मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय है, जो बांसी क्षेत्र में बन रहा है। इसके लिए 1.10 कराेड़ रुपये जारी हुआ है। कंपोजिट विद्यालय को नये सिरे से निर्माण होगा। टेंडर आदि की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सरकार निजी विद्यालयों की तर्ज पर सरकारी विद्यालयों को सुविधाओं से लैस कर रही है। विद्यालयों का कायाकल्प करके मॉडल बनाया जा रहा है। स्मार्ट क्लास सहित अन्य प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं, जिससे लोगों का सरकारी विद्यालयों के प्रति रुझान बढ़ सके और गरीब के बच्चे भी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकें। विद्यालयों को लेकर होने वाले कार्य के साथ ही जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिली है।
विज्ञापन

बांसी ब्लॉक में मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय शुरू करने की स्वीकृति शासन स्तर पर मिलने के बाद कंपोजिट विद्यालय को गोल्हौरा को चयनित किया गया है। मौजूदा समय में इस विद्यालय में 500 से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय के सारे मानक को पूरा करने के लिए विद्यालय में जगह आदि भी है। 1.10 करोड़ रुपये बजट जारी होने के साथ टेंडर की प्रक्रिया हो चुकी है। जल्द ही विद्यालय में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसका बच्चों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बीएसए शैलेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय बनाया जाना है। इसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा।
स्मार्ट क्लॉक से बेहतर होगी शिक्षा व्यवस्था : बेसिक शिक्षा परिषद बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के लिए 700 स्मार्ट क्लास संचालित हो रहे हैं, जहां बच्चों को पढ़ाई में सुविधा मिल रही है। 100 नए स्मार्ट क्लॉस शुरू हाेने वाले हैं। इसके लिए कागजी प्रक्रिया चल ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed