{"_id":"64bd6f70672eba9d7105601f","slug":"education-examination-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-249642-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोविवि : एलएलबी प्रवेश परीक्षा में नकल करते तीन पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोविवि : एलएलबी प्रवेश परीक्षा में नकल करते तीन पकड़े गए
Sun, 23 Jul 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्नातक, परास्नातक एवं स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा में रविवार को हुई। इसमें एलएलबी प्रवेश परीक्षा के दौरान तीन अभ्यर्थी नकल करते पकड़ गए। तीनों के पास नकल सामग्री भी बरामद हुई। दो पालियों की प्रवेश परीक्षा में कुल 3572 अभ्यर्थी शामिल हुए।
सुबह की पाली में 9 से 11 बजे तक एलएलबी, एमए मनोविज्ञान, पीजी डिप्लोमा इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग में प्रवेश के लिए परीक्षा हुई। एलएलबी की प्रवेश परीक्षा में तीन केंद्रों पर एक-एक अभ्यर्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते पकड़े गए।
दोपहर की पाली में 2 से 4 बजे तक एमबीए, एमबीए इन एग्रीबिजनेस, एमबीए इन फूड पैकेजिंग एंड लॉजिस्टिक मैनेजमेंट परीक्षा का आयोजन हुआ। इसमें 569 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। विश्वविद्यालय के सात केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
मुख्य नियंता डॉ. सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में नियंता मंडल, स्नातक प्रवेश परीक्षा समन्वयक प्रो. विनय कुमार सिंह और परास्नातक समन्वयक प्रो. मनीष श्रीवास्तव ने सभी केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा के दौरान प्रवेश परीक्षा नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) एवं समन्वयकों की टीम लगातार सक्रिय रही।
-- -- -
आज इन विषयों की होगी परीक्षाएं
स्नातक की प्रवेश परीक्षाओं के अंतर्गत सोमवार को सुबह की पॉली में 9 से 11 बजे तक बीए इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन और दोपहर की पाली में 2 से 4 बजे तक एमए प्राचीन इतिहास, पीजी डिप्लोमा इन आर्कियोलॉजी एंड म्यूजियोलॉजी की प्रवेश परीक्षा होगी।