{"_id":"64cea596a351e54c6106ce94","slug":"education-admission-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-263979-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: स्नातक में प्रवेश कल से, कटऑफ लिस्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: स्नातक में प्रवेश कल से, कटऑफ लिस्ट जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश परीक्षाओं के अन्तर्गत शनिवार को स्नातक पाठ्यक्रमों का कटऑफ लिस्ट जारी कर दिया गया। विश्वविद्यालय में प्रथम चरण का प्रवेश 7 अगस्त से शुरू होगा। बीए प्रथम वर्ष में रैंक 199 और 112 अंक तक पाने वाले सभी अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 7 को सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक होगी।
इसी तरह रैंक 446 और 104 अंक तक पाने वाले अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 7 को ही दोपहर 1 से अपराह्न 4 बजे तक होगी। कला संकाय की अधिष्ठाता प्रो. कीर्ति पाण्डेय ने बताया है कि स्नातक कला संकाय वर्ग का प्रवेश कला संकाय भवन में होगा।
बीएससी गणित के अनारक्षित वर्ग मुख्य सूची में 88 अंक तक पाने वाले अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 7 को सुबह 10 से 4 बजे तक दीक्षा भवन में होगी। इसी तरह बीएससी बायोलॉजी की प्रवेश परीक्षा में अनारक्षित वर्ग मुख्य सूची में 106 अंक तक पाने वाले समस्त संवर्ग के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 7 को सुबह 10 से 4 बजे तक होगी।
विज्ञापन
बीकॉम प्रथम वर्ष में अनारक्षित वर्ग में 120 अंक तक पाने वाले अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 7 को सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक होगी। ओबीसी में 108 अंक तक पाने वालों की काउंसिलिंग 8 को, अनुसचित जाति और अनुसूचित जनजाति के 80-80 अंक पाने वाले अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग नौ को होगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने अनारक्षित कैटेगरी के लिए जारी कटऑफ लिस्ट के मुताबिक बीएससी (कृषि) 88 अंक तक पाने वाले अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 7 अगस्त को सुबह 10 से अपराह्न 4 बजे तक दीक्षा भवन में होगी। बीटेक प्रथम वर्ष के अनारक्षित वर्ग में रैंक 592 और 66 अंक तक पाने वाले अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 7 को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक होगी।
रैंक 835 और 60 अंक तक पाने वाले अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 8 को और रैंक 1291 एवं अंक 16 तक पाने वाले अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 9 को होगी। बीबीए में प्रवेश के लिए अनारक्षित वर्ग में कटऑफ मेरिट 118 गई है। इनका प्रवेश 7 को सुबह 10:30 से 2 बजे तक होगा। बीकॉम (बैंकिंग एंड इंश्योरेंस) में 118 अंक तक पाने वालों का प्रवेश 7 को सुबह 11 से 2 बजे तक होगा।
बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी की परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग 7 को सुबह 10 बजे से दीक्षा भवन में होगी।
...
वेबसाइट पर देखें कटऑफ
विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि सभी विषयों की कटऑफ लिस्ट वेबसाइट पर भी अपलोड की जा रही है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर विभागवार कटऑफ लिस्ट का अवलोकन करते रहें।
...
सिर्फ अभ्यर्थियों को ही प्रवेश
मुख्य नियंता डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा है कि प्रवेश प्रक्रिया के दौरान सिर्फ अभ्यर्थियों को ही परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। उन्हें साइकिल स्टैंड में अपने वाहन खड़े कर काउंसिलिंग के लिए निश्चित विभाग में पैदल पहुंचना होगा। अभ्यर्थियों के अभिभावकों और किसी बाहरी को प्रवेश नहीं मिलेगा।