{"_id":"64e66617946e058a690d8717","slug":"education-admission-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-281720-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोविवि : एलएलबी के कटऑफ में कम अंक वाले को प्रवेश, सुधारी गलती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोविवि : एलएलबी के कटऑफ में कम अंक वाले को प्रवेश, सुधारी गलती
Thu, 24 Aug 2023 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में चल रही प्रवेश प्रक्रिया में बुधवार को फिर बड़ी चूक सामने आई। एलएलबी कटऑफ की सूची में कम अंक पाए छात्र का नाम शामिल हो गया। इसकी शिकायत काउंसिलिंग में शामिल अभ्यर्थियों ने की। इसके बाद विवि प्रशासन ने अपनी गलती सुधारी।
गोरखपुर विश्वविद्यालय में एलएलबी में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान ओबीसी संवर्ग का दाखिला 116 अंक तक हुआ था, लेकिन विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दिख रहा था कि 104 अंक तक पाने वाले एक अभ्यर्थी की काउंसिलिंग हुई है। उससे अधिक अंक पाने वाले एक अभ्यर्थी ने बुधवार को विधि संकाय में पहुंचकर इसकी शिकायत की। साथ ही गोविवि की वेबसाइट पर काउंसिलिंग कराने वाले अभ्यर्थी का नाम और अंक भी दिखाया। अभ्यर्थी की शिकायत के बाद गोविवि प्रशासन हरकत में आया। देर शाम उस अभ्यर्थी का नाम वेबसाइट से हटा दिया गया। माना जा रहा है कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण ऐसा हुआ था।
स्नातक व परास्नातक में रिक्त सीटों पर प्रवेश आज
गोरखपुर। डीएवी पीजी कॉलेज में बीए, बीएससी और बीकॉम तथा एमए प्रथम सेमेस्टर में रिक्त सीटों पर प्रवेश 24 अगस्त को होगा। प्राचार्य प्रो. शैल पांडेय ने कहा कि इच्छुक छात्र-छात्राएं कॉलेज के प्रवेश प्रकोष्ठ से आवेदन पत्र प्राप्त कर प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए कालेज से संपर्क कर सकते हैं। संवाद