फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Eco-friendly ward office to be built near the city's first smart road

Gorakhpur News: शहर की पहली स्मार्ट सड़क के पास बनेगा इको फ्रेंडली वार्ड ऑफिस

Sat, 20 Sep 2025 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Eco-friendly ward office to be built near the city's first smart road
- नगर निगम बोर्ड फंड से कराएगा निर्माण, यहीं पर सफाई कर्मचारियों की लगेगी हाजिरी
विज्ञापन

- राप्तीनगर में बन रही है पहली स्मार्ट सड़क, गुजरात की फर्म करेगी निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। नगर निगम ने शहर को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए नई पहल कर रहा है। सभी 80 वार्डों में बांस, गाय का गोबर, गोमूत्र, मिट्टी, भूसा और चूना मिलाकर ‘बंबू-काऊ डंग-मड हाउस’ बनाएगा। इसकी शुरुआत राप्तीनगर में बन रही शहर की पहली स्मार्ट सड़क से होगी। उसी के पास इस वार्ड ऑफिस को बनाया जाएगा।
यह मॉडल हाउस गुजरात की फर्म मनीष बंबू वर्क के ईश्वर भाई के प्रस्ताव पर बनाया जाएगा। निर्माण में पारंपरिक तकनीक और आधुनिक कार्यप्रणाली का मिश्रण होगा। संरचना मुख्य रूप से बांस की होगी, जबकि दीवारों की लिपाई गोबर, गोमूत्र और मिट्टी से की जाएगी। इससे थर्मल इंसुलेशन मिलेगा और भवन पूरी तरह से इको-फ्रेंडली रहेगा। खास बात यह है कि इसमें सीमेंट और ईंट का इस्तेमाल नहीं होगा।
विज्ञापन

फर्म के अनुसार, बांस से बनी दीवारों पर अंदर से मिट्टी, गोबर और भूसे का लेप किया जाएगा। इस भवन का उपयोग वार्ड कार्यालय, सफाई कर्मचारियों की हाजिरी स्थल, सफाई से जुड़े उपकरणों की उपलब्धता, निरीक्षण और नागरिक शिकायत केंद्र के रूप में किया जाएगा। साथ ही यह स्थल स्थानीय नागरिकों को जागरूक करने, बैठकों और जन-संवाद के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। नगर निगम को उम्मीद है कि यह मॉडल न केवल शहर के सतत विकास की दिशा में उदाहरण बनेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी टिकाऊ निर्माण की ओर प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed