फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Eaten a lot of fried food in cold weather and reduced walking...became a stomach patient

Gorakhpur News: ठंड में खूब खाए तला भुना और कम हुआ चलना-फिरना...हो गए पेट के मरीज

Mon, 29 Jan 2024 03:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Eaten a lot of fried food in cold weather and reduced walking...became a stomach patient
- ओपीडी में ज्यादा आ रहे पेट में दर्द के मरीज, शुगर व ब्लड प्रेशर के मरीज भी बढ़े
विज्ञापन

- डॉक्टरों की सलाह, घर में ही करें हल्का व्यायाम और खानपान पर करें कंट्रोल


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। ठंड से रजाई में दुबके लोग तला-भुना और मसालेदार खाने का जायका खूब ले रहे हैं, लेकिन इससे उनकी सेहत भी बिगड़ने लगी है। अपच, बदहजमी और पेट में दर्द के मामले तो बढ़े ही हैं, अनियमित हुई दिनचर्या के कारण शुगर व ब्लड प्रेशर के मरीज भी बढ़ गए हैं। ऐसे में डॉक्टरों की सलाह है कि घर में ही हल्का व्यायाम करें और खानपान पर कंट्रोल रखें।
पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. अमिताभ बताते हैं कि सर्दियों में अपने क्षेत्र में फूल गोभी व बंद गोभी अधिक खाई जाती है। दोनों में कुछ ऐसे रसायन होते हैं, जिनकी वजह से इन्हें खाने पर गैस अधिक बनती है। इसके अलावा लोग सर्दियों में तला-भुना और मसालेदार अधिक खाते हैं। यह कहा जाता है कि सर्दी है, पच जाएगा। जबकि, इन दिनों लोग ठंड की वजह से पानी कम पीते हैं, जिससे खाना पचने में देरी होती है। इससे सीने व गले में जलने होने, पेट में दर्द आदि की दिक्कत होती है।
विज्ञापन

-----
मधुमेह-रक्तचाप के भी बढ़ रहे मामले

फिजिशियन डॉ. गौरव पांडेय बताते हैं कि ठंड की वजह से लोग व्यायाम बंद कर देते हैं, लेकिन खाने पर नियंत्रण नहीं कर पाते। इस वजह से इन दिनों मधुमेह और रक्तचाप का स्तर भी बढ़ जाता है। हर दिन ओपीडी में ऐसे मरीज आ रहे हैं, जिनका रक्तचाप अनियमित है। ऐसे मरीजों को नियमित दवा खाने और घर में ही खुद को ठंड से बचाते हुए हल्का व्यायाम जरूर करते रहने की सलाह दी जा रही है। आप कमरे में हीटर या ब्लोवर चलाकर कुछ ऐसे आसान व प्राणायाम है, जो आसानी से कर सकते हैं। इससे न केवल पाचन ठीक रहेगा, बल्कि मधुमेह व रक्तचाप पर भी नियंत्रण रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed