{"_id":"693f1870e0f12ca7110437c4","slug":"easy-access-to-ration-card-related-services-through-public-domain-website-gorakhpur-news-c-206-1-go11002-166714-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पब्लिक डोमेन वेबसाइट से राशन कार्ड संबंधित सेवाएं आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पब्लिक डोमेन वेबसाइट से राशन कार्ड संबंधित सेवाएं आसान
विज्ञापन
यूनिट बढ़वाने-घटवाने के लिए नहीं लगानी होगी दौड़
ओटीपी वैरीफिकेशन से कार्ड धारक करेंगे आवेदन
महराजगंज। राशन कार्ड संशोधन के लिए अब कार्डधारकों को अनावश्यक दौड़ भाग करने की जरूरत नहीं। विभाग ने पब्लिक डोमेन वेबसाइट सुविधा शुरू कर दी है। इसके जरिए आवेदन स्वीकार करने के साथ 15 दिन के भीतर स्वत: संशोधन (बदलाव) हो जाएगा। कार्डधारक की प्रामाणिकता ओटीपी के जरिये पूरी की जाएगी।
खाद्य तथा रसद विभाग की विभागीय वेबसाइट पर पब्लिक डोमेन फीचर जोड़ दिया गया है। इस पर आम कार्डधारकों के लिए राशन कार्ड से संबंधित सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। उपभोक्ताओं को राशन कार्ड विभाजन, यूनिट स्थानांतरण, राशन कार्ड स्थानांतरण, राशन कार्ड समर्पण, यूनिट निरस्तीकरण व मृत्यु की दशा में मुखिया परिवर्तन के लिए दौड़ भाग नहीं करनी। आवेदक राशन कार्ड से संबंधित सेवाओं के लिए अपना राशन कार्ड नंबर, राशन कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगिन कर आधार आधारित ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद आवेदन कर सकते हैं। इससे राशन कार्डधारकों को पूर्ति विभाग या कोटेदार के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आवेदक इन सुविधाओं के लिए आनलाइन आवेदन कर सकेंगे जो अधिकारियों की लॉगिन पर प्रदर्शित होगा जिसका संबंधित अधिकारी 15 दिन के भीतर निस्तारण करेंगे।
वर्जन
पूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर पब्लिक डोमेन फीचर जोड़कर कार्डधारकों की सहूलियत बढ़ा दी गई है। इस सुविधा के जरिये अब राशन कार्ड संबंधित सभी सेवाओं के लिए कार्डधारक आनलाइन आवेदन आधार कार्ड आधारित ओटीपी वैरीफिकेशन के बाद कर सकते हैं।
विज्ञापन
-एपी सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी।