फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Easter celebrated with great pomp, special prayers held in churches

Gorakhpur News: हैप्पी ईस्टर बोल कर दी बधाई, सेंट जॉन चर्च से निकाली झांकी

Mon, 06 Apr 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 06 Apr 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Easter celebrated with great pomp, special prayers held in churches
गोरखपुर। ईस्टर पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। गिरजाघरों में लोगों ने विशेष प्रार्थना की और एक दूसरे को हैप्पी ईस्टर कहकर बधाई दी। ईस्टर के अवसर पर प्रभु यीशु मसीह के पुनर्जीवित होने की खुशी में जीवंत झांकी सेंट जॉन चर्च से निकाली गई। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए झांकी क्राइस्ट चर्च पहुंची और पुन: सेंट जॉन्स जूनियर हाई स्कूल बशारतपुर में पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

झांकी में कलाकारों ने प्रभु यीशु मसीह को क्रूस पर लटकाते हुए दृश्य को प्रदर्शित किया। कुछ बच्चों ने प्रभु मसीह के स्वर्गारोहण के दृश्य को दिखाया। झांकियों पर पवित्र शास्त्र के वचन की पट्टियां लगी हुईं थीं। पुरोहित पवित्र शास्त्र बाइबल की वचनों को बोलते जा रहे थे। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग बढ़-चढ़कर शिरकत किए। सेंट जोसेफ महागिरजाघर में सुबह मुख्य योजक फादर जीजो के नेतृत्व में पवित्र मिस्सा हुआ।
विज्ञापन

सेंट एंथोनी चर्च धर्मपुर में मुख्य याजक फादर डोमिनिक व फादर साबू के नेतृत्व में प्रार्थना हुई। इस अवसर पर पवित्र भोज का आयोजन किया गया। कलीसिया के लोगों ने एक दूसरे से मिलकर हैप्पी ईस्टर कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed