फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Earthquake: Earth became normal before we could understand it

भूकंप: जब तक समझ पाते सामान्य हो गई धरती

Mon, 23 Oct 2023 03:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 03:05 AM IST
विज्ञापन
Earthquake: Earth became normal before we could understand it
गोरखपुर। रविवार की सुबह लोगों ने भूकंप का झटका महसूस किया। अभी लोग कुछ समझ पाते तब तक इसका असर खत्म हो गया। लोग एक-दूसरे से भूकंप की जानकारी जुटाने में लग गए। आपदा विभाग के मुताबिक, भूकंप का केंद्र नेपाल के भरतपुर में था। इसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.2 मापी गई। इससे किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं आई।
विज्ञापन




सुबह करीब 7.25 बजे भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। अधिकांश महिलाएं किचन में थीं। उनका कहना है कि अचानक किचन में रखे बरतन में कंपन होने लगी। पहली बार में लोग इसका अंदाजा नहीं लगा पाए। लेकिन दोबारा झटका लगने पर भूकंप की पुष्टि हो गई। लोगों ने फोन करके एक दूसरे को जानकारी दी। जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण के विशेषज्ञों ने जब इसकी जांच की तो सामने आया कि नेपाल के भरतपुर में भूकंप का केंद्र है। इसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.2 मापी गई। यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे की बेवसाइट पर इसकी पुष्टि हुई।
विज्ञापन




क्यों आता है भूकंप?



पृथ्वी के अंदर सात प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed