{"_id":"6545e7fa4238133e2b0c1f15","slug":"earth-trembled-late-night-in-gorakhpur-stampede-in-houses-and-hotels-2023-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में देर रात कांपी धरती: घरों और होटलों में मची भगदड़, जो जैसे था दौड़ पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में देर रात कांपी धरती: घरों और होटलों में मची भगदड़, जो जैसे था दौड़ पड़ा
Sat, 04 Nov 2023 12:13 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:13 PM IST
सार
गोरखपुर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने बताया कि करीब 12 सेकंड तक भूकंप का असर रहा है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 मापी गई है। उन्होंने बताया कि देर रात तक कहीं से भी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
जो जैसा था वैसे भागा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में शुक्रवार की देर रात भूकंप के तेज झटकों से शहरी सहम गए। 12 सेकेंड में दो बार आए भूकंप से लोग हिल गए और घरों व होटलों से बाहर निकल आए। बहुमंजिली इमारताें और होटलों में अफरा-तफरी मच गई। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई है। गनीमत रही कि किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि, कुछ घरों में शीशे चटक गए और दीवारों में दरारें आ गईं।
विज्ञापन
शहर में रात करीब 11:32 बजे भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया। इसके तीन सेकंड बाद दूसरा तेज झटका आया। इसके बाद लोगों को भूकंप आने का अहसास हुआ। कुर्सियां, बेड और घरों के दरवाजे हिलने लगे। इसके बाद लोग घरों से बाहर आ गए।
विज्ञापन
मोहद्दीपुर में रेडिशन ब्लू, ऑर्चिड ग्रीन, बेतियाहाता में अंबेश्वरी पैलेस, सराफा भवन सहित सभी बहुमंजिली इमारतों में अफरा-तफरी मच गई। हर कोई सड़क की ओर भागने लगा। लिफ्ट से जाने को नहीं मिला तो लोग सीढि़यों से जाने लगे। सड़क पर आने के बाद फोन करके एक-दूसरे को जानकारी देने लगे।
विज्ञापन
भूकंप के झटके की दहशत लोगों में इस कदर देखने को मिली कि परिवार के साथ घंटों बाहर सड़क पर टहलते रहे। घर में जाने की हिम्मत नहीं हुई। देखते ही देखते शहर के सभी इलाकों में लोग सड़कों पर आ गए। रात करीब डेढ़ बजे तक लोग सड़कों पर देखे गए।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने बताया कि करीब 12 सेकंड तक भूकंप का असर रहा है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 मापी गई है। उन्होंने बताया कि देर रात तक कहीं से भी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने बताया कि करीब 12 सेकंड तक भूकंप का असर रहा है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 मापी गई है। उन्होंने बताया कि देर रात तक कहीं से भी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।